Get App

Vodafone Idea Ltd: 6 माह में शेयर की कीमत हुई दोगुनी, केवल 3 माह में 74% का रिटर्न

Voda Idea को देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) से सपोर्ट मिला है। बैंक ने वोडा आइडिया को लाइसेंस फीस भरने और 5जी स्पेक्ट्रम के पेमेंट से जुड़ी देनदारियों को पूरा करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है। यह लोन दो साल के लिए है और इसे सितंबर के मध्य में टेलीकॉम कंपनी को दे दिया गया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 04, 2023 पर 8:36 AM
Vodafone Idea Ltd: 6 माह में शेयर की कीमत हुई दोगुनी, केवल 3 माह में 74% का रिटर्न

वित्तीय दबावों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited) के शेयर में शुक्रवार 3 नवंबर को लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। दिन के दौरान यह 4.51 प्रतिशत उछलकर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 14.37 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 13.74 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक के पिछले कुछ महीनों की चाल पर गौर करें तो वोडाफोन आइडिया ने पिछले 3 माह में 74.5 प्रतिशत और 6 माह में करीब 100 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। यह वही शेयर है, जो 31 मार्च 2023 को 5.70 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर था। उस लेवल से यह अब तक करीब 141 प्रतिशत चढ़ चुका है।

शेयर में आई तेजी के कारणों की बात करें तो हाल ही में Vodafone Idea को HDFC Bank से सपोर्ट मिला है। बैंक ने Vodafone Idea को लाइसेंस फीस भरने और 5जी स्पेक्ट्रम के पेमेंट से जुड़ी देनदारियों को पूरा करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है। यह लोन दो साल के लिए है और इसे सितंबर के मध्य में टेलीकॉम कंपनी को दिया गया था। कंपनी पहले ही वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 के लिए लाइसेंस फीस के रूप में 350 करोड़ रुपये से अधिक और स्पेक्ट्रम यूजेज चार्जेज (SUC) के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का पेमेंट कर चुकी है। अब इक्विटी फंडिंग के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है।

नई फंडिंग के बाद ही नेटवर्क विस्तार

कंपनी के सीईओ अक्षय मूंदड़ा की ओर से वोडाफोन आइडिया के सितंबर तिमाही नतीजे जारी होन के बाद कहा गया है कि 4जी नेटवर्क का दायरा बढ़ाने और 5जी सर्विस के लिए कोई भी बड़ा पूंजीगत खर्च, नई फंडिंग के बाद ही होगा। मूंदड़ा के मुताबिक, 5जी सर्विसेज की पेशकश की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न नेटवर्क विक्रेताओं के साथ चर्चा की जा रही है। वोडाफोन आइडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में बढ़कर 8,737.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 7,595.5 करोड़ रुपये था। परिचालन से रेवेन्यु कंसोलिडेटेड बेसिस पर जुलाई-सितंबर तिमाही में 10,716.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 10,655.5 करोड़ रुपये था। कंपनी इस समय गहरे वित्तीय संकट, ग्राहकों की संख्या में गिरावट और भारी कर्ज से जूझ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें