कर्ज में डूबी टेलिकॉम सर्विस कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited) ने कहा कि रेवेन्यू में बढ़ोतरी के लिए कीमतों और ग्राहकों की संख्या में इजाफा प्रमुख ड्राइवर होंगे। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। उससे पहले नवंबर 2021 में वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे हुए थे। कंपनी ने कहा है कि भारत में टैरिफ वैश्विक स्तर पर अन्य बाजारों की तुलना में कम हैं।
