तगड़ी कमाई का मौका, ICICI Securities ने 4 मेटल स्टॉक्स को खरीदने की दी सलाह

ICICI Securities ने फेरस मेटल्स को नॉन-फेरस से बेहतर बताया है। कंपनी ने चार कंपनियों को Buy' रेटिंग दी है, जिनका प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल फेरस मेटल्स में ज्यादा दम है, जैसे कि स्टील, स्टेनलेस स्टील और कच्चा लोहा।

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities का मेटल स्टॉक्स पर नजरिया काफी बुलिश है। इसने चार स्टॉक्स को खरीदने की भी सलाह दी है, जिनसे अच्छा मुनाफा हो सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल फेरस मेटल्स में ज्यादा दम है, जैसे कि स्टील, स्टेनलेस स्टील और कच्चा लोहा। वहीं, नॉन-फेरस मेटल्स यानी एल्युमिनियम और जिंक जैसी धातुएं अभी दबाव में रह सकती हैं।

ICICI Securities ने किसे दी बाय रेटिंग?

ब्रोकरेज ने जिन स्टॉक्स को 'खरीदने' की सलाह दी है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

कंपनी टारगेट प्राइस रेटिंग
टाटा स्टील ₹180 Buy
JSW स्टील ₹1,230 Buy
श्याम मेटालिक्स ₹930 Buy
APL अपोलो ₹1,935 Buy


मेटल कंपनियों के लिए Q4 कैसा रहा?

वित्त वर्ष 2025-25 की चौथी तिमाही मेटल कंपनियों के लिए मिली-जुली रही। फेरस कंपनियों को फायदा हुआ। कीमतें स्थिर रहीं और उनके मार्जिन में सुधार हुआ। वहीं, नॉन-फेरस की बात करें तो एल्युमिनियम थोड़ा महंगा हुआ, लेकिन जिंक के दाम में गिरावट आई। स्टील कंपनियों का वॉल्यूम ग्रोथ 3–6% तक रहा, JSW स्टील को छोड़कर।

क्यों मिल रही फेरस को बढ़त?

सरकार ने सेफगार्ड ड्यूटी लगाई है। इससे घरेलू कंपनियों को फायदा हुआ है। फेरस कंपनियों की कुल लागत का बड़ा हिस्सा कोकिंग कोल में जाता है। कोकिंग कोल सस्ता होने से उनका मुनाफा बढ़ा है।

APL अपोलो, श्याम मेटालिक्स, हिंडाल्को और ग्रविता इंडिया जैसी कंपनियों से बेहतर कमाई की उम्मीद है। खासकर वे कंपनियां जो भारत के घरेलू बाजार पर ज्यादा फोकस करती हैं।

नॉन-फेरस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय?

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मीडियम टर्म में नॉन-फेरस सेक्टर ठीक रहेगा। हालांकि, ये मेटल ग्लोबल ट्रेंड्स और LME कीमतों पर काफी अधिक निर्भर रहते हैं, इसलिए थोड़ा कमजोर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बैंकिंग सेक्टर से कैसे Q4 नतीजों की उम्मीद? जानें किन बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।