RBI ने 2 महीने में दूसरी बार सस्ते कर्ज का तोहफा दिया है। और ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। इतना ही नहीं आरबीआई ने आगे भी दरें कम करने के संकेत दिए है। RBI का बूस्टर भी बाजार में जोश नहीं भर पाया। बैंक निफ्टी में भी 250 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में TCS के नतीजों से कल Q4 नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी। ऐसे में चौथी तिमाही में बैंकिंग सेक्टर से कैसे नतीजों की उम्मीदें हैं और ब्रोकरेज हाउस किन शेयरों पर बुलिश है। आइए डालते है एक नजर।
ब्रोकरेजेज फर्मों के मुताबिक Q4 में बैंकों के लोन ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिल सकती है। मार्जिन में कटौती दिख सकती है। Q4 में ऊंचे क्रेडिट कॉस्ट से बैंकों के मुनाफे पर असर संभव है। हालांकि चौथी तिमाही में बैंकों के बेहतर फी इनकम की उम्मीद ब्रोकरेज फर्म जता रहे हैं।
ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के चौथी तिमाही में बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में हल्का दबाव संभव है। जबकि वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन में ज्यादा दबाव देखने को मिल सकता है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बैंकिंग सेक्टर की डिपॉडिट में बढ़ोतरी संभव है जबकि सालाना आधार पर इसमें कमजोरी देखने को मिल सकती है।
आरबीआई ने FY26 में और 2 रेट कट की उम्मीद जताई है। वहीं CRR रेट कट और MCLR एडजस्टमेंट कुछ राहत संभव है। रेपो रेट कटौती से बैंकों की यील्ड में कमी आएगी। हालांकि वित्त वर्ष 2026 के पहली छमाही में बैंकों के बॉरोइंग कॉस्ट ऊंचे रहे सकते हैं।बैंक ऊंची दरों पर डिपॉजिट जुटा रहे हैं।
बैंकिंग सेक्टर में कौन से स्टॉक है ब्रोकरेजेज को पसंद
बैंकिंग सेक्टर में बोकरेज फर्म IIFL सिक्योरिटीज को BOB, SBIN, ICICI BANK, AXIS BANK का शेयर पसंद है। वहीं नुवामा ने इस सेक्टर पर AXIS BANK, BOB, FEDERAL BANK, HDFC BANK को अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल किया है। जबकि मोतीलाल ओसवाल ने ICICI BANK, HDFC BANK, SBI BANK, AU BANK को अपनी लिस्ट में रखा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।