वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है। विदेश ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस कंपनी को भारत के टेलीकॉम मार्केट की टर्नअराउंड अपॉर्चुनिटी बताई है। उसने टेलीकॉम कंपनी के शेयर के लिए 20 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
वोडाफोन का शेयर करेंट लेवल से 29% चढ़ सकता है
Vodafone Idea के शेयर में 9 सितंबर को तेजी दिखी। यह 0.71 फीसदी चढ़कर 15.53 रुपये पर बंद हुआ। जेफरीज का मानना है कि वोडाफोन का शेयर मौजूदा लेवल से 29 फीसदी तक चढ़ सकता है। कंपनी की सेहत बेहतर हो रही है। FY26-29 के बीच रेवेन्यू का सीएजीआर 11 फीसदी रह सकता है।
नेटवर्क में निवेश से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद
कंपनी नेटवर्क में निवेश कर रही है। इससे सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जेफरीज ने कहा है कि अभी कंपनी के सब्सक्राइबर्स में डेटा की खपत कम है। इसका मतलब है कि कंपनी के पास प्रीमियम सर्विसेज ऑफर करने की काफी गुंजाइश है। इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा।
बीते छह महीनों में 56 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है शेयर
जेफरीज ने कहा है कि FY26-29 के दौरान कंपनी का कैश EBITDA मार्जिन बढ़कर 29 फीसदी हो जाएगा। कंपनी की ऑपरेटिंग कैशफ्लो की ग्रोथ भी अच्छी रहेगी। FY29-34 के दौरान कंपनी का कैश आउटफ्लो तेजी से बढ़कर सालाना 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। कंपनी का शेयर बीते छह महीनों में 56.71 फीसदी चढ़ा है।
शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद चढ़ा स्टॉक
शेयर बाजार में लगातार कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी दिखी है। बीते एक महीने में वोडाफोन आइडिया का शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। Nifty बीते एक महीने में 4.69 फीसदी गिरा है। सेंसेक्स एक महीने में 4.81 फीसदी फिसला है।
शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट
9 सितंबर को इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट आई। निफ्टी 0.86 फीसदी यानी 203 अंक गिरकर 23,431 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.08 फीसदी यानी 813 अंक गिरकर 74,764 पर बंद हुआ। इसकी वजह मध्यपूर्व में बढ़ता संकट और क्रूड की कीमतों में उछाल है। 9 सितंबर को ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार निकल गया।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।