Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 25 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म 'कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज' ने एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया और स्टॉक को बेचने की सलाह दी। ब्रोकरेज ने यह अनुमान ऐसे समय में जताया है जब वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 7,674 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी 6,418.9 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में मामूली बढ़कर 10,606 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,531 करोड़ रुपये था।
