Voda Idea Share Price: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया पर लोगों का भरोसा धीरे-धीरे लौटता दिख रहा है। लगातार तीसरे महीने अप्रैल में इसने नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े यानी कि जितने सब्सक्राइबर्स ने इसे छो़डा, उससे अधिक इसने जोड़ा। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स से भी इसे बूस्ट मिला है। हालांकि अभी इसका शेयरों पर खास असर नहीं दिखा और शेयरों की तेजी का निवेशकों ने फायदा उठा लिया। शुरुआती कारोबार में दो तगड़े सपोर्ट पर यह एक साल के हाई पर पहुंच गया लेकिन फिर मुनाफावसूली के चलते नीचे आ गया। फिलहाल बीएसई पर यह 0.14% की गिरावट के साथ ₹14.13 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 0.99% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई लेवल ₹14.29 पर पहुंच गया था।
Voda Idea के लिए कैसा रहा अप्रैल महीना?
टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में वोडा आइडिया ने 53,257 सब्सक्राइबर्स जोड़े जोकि मार्च महीने में 10,300 और फरवरी महीने में 21,927 सब्सक्राइर्स एडीशंस से अधिक हैं।
कैसा बूस्ट मिला CRISIL Ratings से?
क्रिसिल रेटिंग्स ने टेलीकॉम ऑपरेटर वोडा आइडिया की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर स्टेबल आउटलुक से ए- कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने आदित्य बिड़ला ग्रुप से लगातार सपोर्ट और कंपनी के ₹35 हजार करोड़ फंड जुटाने के प्लान के चलते इसे अपग्रेड किया है। कंपनी की योजना एसबीआई की अगुवाई में बैंकों के कंसोर्टियम से ₹25 हजार करोड़ का लॉन्ग-टर्म लोन हासिल करने और ₹10 हजार करोड़ का नॉन-फंड बेस्ड रोलिंग लाइन ऑफ क्रेडिट फैसिलिटी हासिल करने की है।
क्रिसिल ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के लिए वोडा आइडिया की रणनीतिक महत्ता का भी जिक्र किया है तो कुमार मंगलम बिड़ला की चेयरमैन के तौर पर फिर नियुक्ति को मैनेजमेंट की मजबूती और ग्रुप की प्रतिबद्धता बताया है। क्रिसिल ने यह भी जिक्र किया कि वित्तीय तूफान के समय ग्रुप ने की इक्विटी निवेश और अन्य वित्तीय तरीकों से वोडा आइडिया का सपोर्ट किया है। क्रिसिल के हिसाब से ऑपरेशनल रूप से कंपनी ट्रैक पर आती है तो लॉन्ग टर्म में इसका कैश फ्लो सुधरेगा। रेटिंग एजेंसी ने ग्रुप की हाल ही में ₹4730 करोड़ के शेयर वारंट्स को सब्सक्राइबर्स की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए इसे वोडा आइडिया के मजबूत सपोर्ट के तौर पर बताया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
वोडा आइडिया ने निवेशकों को काफी झटका दिया है लेकिन निचले स्तर से रॉकेट की स्पीड से वापसी भी की है। पिछले साल बीएसई पर 14 अगस्त 2025 को बीएसई पर यह ₹6.12 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में यह 133.50% उछलकर आज 14 अगस्त 2025 को ₹14.29 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरो के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।