VI Q4 Result: ₹51,970 करोड़ के मुनाफे में Voda Idea, इस कारण दिखी सेहत मजबूत

Voda Idea Q4 Result: कर्ज के भारी बोझ से दबी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया के लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही। यह करीब ₹52 हजार करोड़ के मुनाफे में आ गई। हालांकि इसमें एक मोर्चे की ही लगभग पूरी भागीदारी रही, जानिए क्या और ओवरऑल कंपनी की सेहत मार्च तिमाही में कैसी रही

अपडेटेड May 17, 2026 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Voda Idea Q4 Result: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में वोडा आइडिया को ₹51,970 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि एक तिमाही पहले अक्टूबर-दिसंबर 2025 में यह ₹5286 करोड़ के घाटे में थी।

Voda Idea Q4 Result: वोडा आइडिया के शेयरों पर सोमवार 18 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कर्ज के भारी बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी मार्च 2026 तिमाही में ₹51,970 करोड़ के मुनाफे में आ गई जबकि एक तिमाही पहले यानी अक्टूबर-दिसंबर 2025 में इसे ₹5286 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी ने शनिवार 16 मई को अपने कारोबारी नतीजे पेश किए थे और उसके एक दिन पहले यानी शुक्रवार 15 मई को इसके शेयरों ने धमाल मचा दिया था और एक साल के हाई पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.08% की गिरावट के साथ ₹12.96 पर बंद हुआ था लेकिन इंट्रा-डे में यह 2.85% उछलकर एक साल के हाई ₹13.34 पर पहुंच गया था।

Voda Idea Q4 Result: खास बातें

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में वोडा आइडिया को ₹51,970 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि एक तिमाही पहले अक्टूबर-दिसंबर 2025 में यह ₹5286 करोड़ के घाटे में थी। हालांकि इस दौरान यह ₹5290 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस से मार्च 2026 तिमाही में ₹51,976 करोड़ के एक्सपेप्शनल गेन में आ गई। कंपनी का कहना है कि इस नतीजे में एजीआर के री-एसेसमेंट और आने वाले समय के एजीआर पेमेंट्स के मौजूदा वैल्यू की पहचान से जुड़ा वन-टाइम अकाउंटिंग गेन शामिल है।


मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर महज 0.1% बढ़कर ₹11,332 करोड़ पर पहुंच गया जोकि छह साल में सबसे अधिक औसतन डेली रेवेन्यू वाला रहा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिगं प्रॉफिट 1.5% बढ़कर ₹4,889 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 42.54% से 43.14% पर पहुंच गया।

इसके अलावा मार्च 2026 तिमाही में तो कंपनी का ARPU (प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू) ₹190 रहा जोकि कंपनी के मुताबिक टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे अधिक रही। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹175 पर था। सालाना आधार पर मार्च तिमाही में इसके 4जी/5जी ग्राहकों की संख्या 12.64 करोड़ से बढ़कर 12.89 करोड़ पर पहुंच गई

वोडा आडिया के लिए कैसा रहा वित्त वर्ष 2026?

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो बिना एक्सपेश्नल आइटम और टैक्स के ग्रुप ₹24,059 करोड़ के घाटे में रहा। सालाना आधार पर वोडा आइडिया का रेवेन्यू 3.0% बढ़कर ₹44,873 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.8% उछलकर ₹19,003 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी की नेट वर्थ (-) ₹35,758 करोड़ रही। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर ₹8,742 करोड़ रहा। इसने 83 शहरों में 5जी सर्विसेज शुरू कीं और 4जी कवरेज 4.8 करोड़ यूजर्स तक पहुंची, जिससे 86% से अधिक आबादी को कवर हो गई। इसके कुल ग्राहक 19.28 करोड़ हो गए। फरवरी 2026 से सब्सक्राइबर्स की संख्या में कटौती से अधिक बढ़ोतरी हुई।

बैंकों से लिए गए कर्ज की बात करें तो सालाना आधार पर यह ₹2,326 करोड़ से घटकर वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में ₹726 करोड़ रह गया। दिसंबर 2025 में कंपनी ने NCD (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंटर्स) के जरिए ₹3,300 करोड़ जुटाए। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास नकद और बैंक बैलेंस ₹3,715 करोड़ था।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

वोडा आइडिया के शेयरों ने निवेशकों की कम समय में तेज रिकवरी के साथ ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 14 अगस्त 2025 क बीएसई पर यह ₹6.12 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर जाने के बाद शेयर संभला और 9 ही महीने में 117.97% उछलकर 15 मई 2026 को ₹13.34 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस प्रकार महज 9 महीने में इसने निवेशकों के पैसों को दोगुने से अधिक कर दिया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।