Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Ltd) के शेयरों में बुधवार, 31 दिसंबर को तेज बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक अपने इंट्राडे हाई से करीब 20% तक टूट गया। दिन के निचले स्तर पर यह अपने FPO प्राइस ₹11 से भी नीचे चला गया। यह गिरावट ऐसे समय आई, जब कंपनी के लिए AGR से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई थी।
