India Weather and Rain Watch Today 9 July: देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब प्रचंड रूप धारण कर चुका है। इस समय देश के ज्यादातार इलाकों में भारी बारिश पड़ रही है और कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल बाड़मेर, जोधपुर, राजगढ़ (चूरू जिला) और बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को कवर करते हुए पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
