वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में 23 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन उछाल आया। दिन में BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 6.5% तक चढ़कर 9.60 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 5.66 प्रतिशत बढ़त के साथ 9.52 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 3 सेशंस में शेयर 9 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। शेयर में तेजी की एक अहम वजह है कंपनी का स्वदेशी 4G और 5G टेक्नोलॉजी पर जोर।
