Get App

Tata Sons AGM: टाटा संस की एजीएम आज, लेकिन बैठक से ठीक पहले एक बड़ा संकट! अटक सकते है बड़े फैसले

Tata Sons AGM Today: टाटा संस की आज होने वाली एजीएम पर सबकी निगाहें हैं, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण बैठक बिना किसी फैसले के टल सकती है। जानिए क्या है आर्टिकल 86 का वो नियम, जिससे डिविडेंड से लेकर नए चेयरमैन के चयन तक के बड़े फैसले अधर में लटक सकते हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 10:34 AM
Tata Sons AGM: टाटा संस की एजीएम आज, लेकिन बैठक से ठीक पहले एक बड़ा संकट! अटक सकते है बड़े फैसले
क्या कोरम के कानूनी पचड़े में फंस गई है टाटा संस की एजीएम?

Tata Sons AGM Update: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन आज होना है। हालांकि, कोरम यानी न्यूनतम सदस्यों की उपस्थिति पूरा न होने की आशंका के कारण इस अहम बैठक के स्थगित होने के आसार हैं।

सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) की ओर से संयुक्त प्रतिनिधि नामांकित न कर पाने की कानूनी अड़चन के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों टल सकती है यह ऐतिहासिक बैठक।

क्या है एजीएम की बैठक पर संकट? जानिए कोरम का नियम

टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (आर्टिकल 86) के मुताबिक, जनरल मीटिंग के लिए कम से कम 5 सदस्यों का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। इन 5 सदस्यों की उपस्थिति में सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) द्वारा संयुक्त रूप से नामांकित एक प्रतिनिधि का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन दोनों ट्रस्टों की टाटा संस में मिलकर 40% से अधिक (लगभग 51%) हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें