एक दिन तेजी देखने के बाद शेयर बाजार में 11 सितंबर को फिर से गिरावट है। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 742.43 अंक तक लुढ़ककर 74,160.16 के लो तक गया। निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 246.4 अंकों की गिरावट के साथ 23,231.40 के लो तक गया। लेकिन फिर बाजार में हल्की रिकवरी हुई। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 120.83 अंकों की गिरावट के साथ 74,781.76 पर और निफ्टी 79.70 अंकों की गिरावट के साथ 23,398.10 पर बंद हुआ।
