Get App

Stock Market Holiday: आज, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर शेयर बाजार बंद; MCX पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है। सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 7:46 AM
Stock Market Holiday: आज, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर शेयर बाजार बंद; MCX पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग
BSE और NSE में सभी सेगमेंट्स में 2 अक्टूबर को छुट्टी है।

आज, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। इस मौके पर देश में बैंक, स्कूल, सरकारी ऑफिस समेत कई अन्य संस्थान बंद हैं। शेयर बाजारों में भी छुट्टी है, यानि कि BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। NSE में इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, EGR, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, सभी सेगमेंट्स में छुट्टी है।

इसी तरह BSE में भी इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट सभी में ट्रेडिंग हॉलिडे है।

कमोडिटीज में ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) भी महात्मा गांधी जयंती के चलते बंद है। बता दें कि शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।

20 अक्टूबर को भी बंद रहेगा शेयर बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें