Get App

यूरोप में बजा अदाणी का डंका! ₹27,200 करोड़ में दिग्गज डच कंपनी Evos का अधिग्रहण करेगी APSEZ

Adani Ports Big Deal: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी लिक्विड स्टोरेज कंपनी इवोस को करीब ₹27,200 करोड़ में खरीदने का बड़ा ऐलान किया है। 56% के शानदार एबिटडा मार्जिन वाली इस कंपनी के पास यूरोप के प्रमुख एनर्जी हब्स में 8 टर्मिनल्स हैं। इस ऐतिहासिक डील से अदाणी ग्रुप को ग्लोबल मार्केट में कितनी मजबूती मिलेगी? जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 5:27 PM
यूरोप में बजा अदाणी का डंका! ₹27,200 करोड़ में दिग्गज डच कंपनी Evos का अधिग्रहण करेगी APSEZ
अदाणी पोर्ट्स ने यूरोपीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है

Adani Ports Expansion: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने यूरोपीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने नीदरलैंड्स स्थित लिक्विड स्टोरेज ऑपरेटर 'इवोस बी.वी.' की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। यह ऑल-कैश डील इग्नेओ इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स के साथ $2.88 बिलियन यानी करीब ₹27,200 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है।

इस प्रस्तावित ऑल-कैश सौदे में इवोस का इक्विटी मूल्य 1.18 बिलियन यूरो (लगभग ₹12,551 करोड़) तय किया गया है। यह अधिग्रहण कैलेंडर वर्ष 2025 के एंटरप्राइज वैल्यू से एबिटडा (EV/EBITDA) के 11.7 गुना मल्टीपल पर हुआ है। APSEZ के अनुसार, इस पूरे सौदे की फंडिंग डेट (कर्ज) के जरिए की जाएगी और यह रेगुलेटरी मंजूरियों व वर्क्स काउंसिल के परामर्श के अधीन है।

Evos की वित्तीय स्थिति और ग्लोबल पहुंच

तगड़ा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस: कैलेंडर वर्ष 2025 में इवोस ने करीब ₹4,168 करोड़ का रेवेन्यू और ₹2,329 करोड़ का EBITDA दर्ज किया है, जो 56 प्रतिशत का शानदार एबिटडा मार्जिन दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें