Vodafone Idea Shares: भारी वित्तीय संकट से जूझ रही Vodafone Idea को AGR बकाया को लेकर हाल में सरकार की ओर से कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन, ब्रोकरेज फर्म Emkay Global का मानना है कि कंपनी की वित्तीय सेहत अब भी कमजोर बनी हुई है। इसी वजह से Emkay ने Vodafone Idea पर SELL रेटिंग बनाए रखी है। स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹6 रखा है। यह मौजूदा शेयर प्राइस के मुकाबले 48 प्रतिशत से ज्यादा का डाउनसाइड दिखाता है।
