Get App

Vodafone Idea share price : Vodafone Idea के शेयर 6% भागे,35000 करोड़ के कर्ज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने भरा जोश

Vodafone Idea share price : कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में ₹51,970 करोड़ का कंसोलीडेटेड मुनाफा हासिल किया है। हालांकि, बाजार जानकारों को घाटा होने की उम्मीद थी। बड़े फंडिंग पैकेज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने आज इस शेयर में जोश भर दिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 19, 2026 पर 2:10 PM
Vodafone Idea share price : Vodafone Idea के शेयर 6% भागे,35000 करोड़ के कर्ज के लिए SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ बातचीत की खबर ने भरा जोश
Vi share price : Vodafone Idea के लिए फंड जुटाना बेहद जरूरी है। कंपनी अपने 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार,ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने और अपने प्रतिद्वंद्वियों Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ ज्यादा ज़ोरदार तरीके से मुकाबला करने की तैयारी कर रही है

Vodafone Idea Share Price : 19 मई को Vodafone Idea के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के CEO ने कहा है कि कंपनी अपने 35,000 करोड़ रुपये के कर्ज फंडिंग पैकेज के लिए SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। बैंकों के इस समूह में पब्लिक सेक्टर के बैंक,प्राइवेट बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं। सोमवार को कंपनी के चौथी तिमाही नतीजों पर हुई बातचीत के दौरान इसके CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी हो जाएगी।

इस बातचीत में अभिजीत किशोर ने बताया कि AGR बकाए और वित्तीय संकट से जुड़ी वर्षों की अनिश्चितता के बाद कंपनी अब अपनी ब्रांड इमेज को फिर से बनाने में और भी ज्यादा आक्रामक तरीके से निवेश करने की योजना पर काम रही है। उन्होंने ने यह भी भरोसा जताया कि अगले तीन सालों में ज्यादा EBITDA,कर्ज से मिलने वाली फंडिंग,प्रमोटरों द्वारा होने वाले निवेश और टैक्स रिफंड के मिले-जुले प्रयास से Vodafone Idea अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेगी।

इस डेट पैकेज में 25,000 करोड़ रुपये की फंडेड फेसिलिटी और 10,000 करोड़ रुपये की नॉन-फंडेड फेसिलिटी शामिल है,जिसका लक्ष्य अगले तीन सालों में बड़े पैमाने पर कंपनी के नेटवर्क में विस्तार और कैपेक्स जरूरतों को पूरा करना है।

19 मई को दोपहर 1 बजे के आसपास Vodafone Idea के शेयर 6% की बढ़त के साथ 13.64 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। आज इस शेयर ने अपना 52-हफ्तों का हाई भी हिट किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें