Credit Cards

वोडाफोन PLC ने Vodafone-Idea से किया किनारा, जानें क्या होंगे इसके मायने और क्या है वजह

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि वोडाफोन PLC ने कल वित्तीय नतीजे जारी किये। इसमें वोडाफोन PLC ने Vodafone Idea को जोर का झटका दिया है। वोडाफोन PLC ने वोडाफोन-आइडिया से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि कंपनी 31 मार्च 2023 के बाद किसी भी पेमेंट के लिए जिम्मेदार नहीं होगी

अपडेटेड May 17, 2023 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
वोडाफोन PLC ने कहा कि भविष्य में नुकसान से बचने के लिए कंपनी ने Vodafone Idea से किनारा करने का कदम उठाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वोडाफोन पीएलसी (Vodafone PLC) ने भारतीय कंपनी वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea(vi) में अपने निवेश की वैल्यू को जीरो कर दिया है। कंपनी ने कल अपने वित्तीय रिजल्ट्स में इसकी जानकारी दी। कंपनी अब vodafone-idea में किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाएगी। माना जा रहा है कि भविष्य में नुकसान से बचने के लिए वोडाफोन PLC ने वोडाफोन-आइडिया से किनारा कर लिया है। कंपनी में अपने निवेश के वैल्यू को शून्य कर दिया है। इससे वोडाफोन PLC अब किसी तरह के पेमेंट के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। इस बारे में कंपनी ने और क्या कहा। कंपनी के इस फैसले का क्या असर होगा इस पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने जानकारी दी।

    वोडाफोन PLC ने किये 3 अहम ऐलान

    इस पर प्रकाश डालते हुए असीम मनचंदा ने कहा कि कल वोडाफोन PLC ने वित्तीय नतीजे जारी किये। इस दौरान वोडाफोन PLC ने वोडाफोन-आइडिया को जोर का झटका दिया है। कल कंपनी ने तीम महत्वपूर्ण ऐलान किये हैं। वोडाफोन PLC ने वोडाफोन-आइडिया से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि वे मार्च 2023 के बाद से वोडाफोन-आइडिया की कोई भी लायब्लिटी नहीं उठायेंगे। कंपनी 31 मार्च 2023 के बाद किसी भी पेमेंट के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।


    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

    निवेश की वैल्यू को जीरो किया

    वोडाफोन PLC अपने नतीजों में जानकारी देते हुए कहा कि वोडाफोन PLC ने Vodafone Idea में अपने निवेश की वैल्यू को जीरो किया है। कंपनी को अब लंबी अवधि की देनदारियों से कोई मतलब नहीं होगा।

    कोई कैश कंपोनेंट नहीं डालेंगे

    वोडाफोन PLC ने ये भी कहा कि अब वे वोडाफोन-आइडिया में किसी भी प्रकार के कैश कंपोनेंट डालने की तैयारी नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि वोडाफोन PLC द्वारा कंपनी में किसी भी प्रकार का कैश नहीं डाला जायेगा। वोडाफोन -आइडिया की देनदारियां बहुत बढ़ गई हैं। वोडाफोन PLC अब अपनी बुक्स के ऊपर ये देनदारियां नहीं लेगी।

    वोडाफोन PLC ने क्यों किया वोडाफोन-आइडिया से किनारा

    वोडाफोन PLC ने कहा कि वोडाफोन-आइडिया की देनदारियों के बढ़ने के चलते कंपनी को नुकसान होने की संभावना है। लिहाजा भविष्य में नुकसान से बचने के लिए वोडाफोन पीएलसी ने वोडाफोन-आइडिया से किनारा करने का कदम उठाया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।