Voltas का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45700 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 4:59 PM
Voltas पर Axis Securities की राजेश पालवीय ने 330 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में तेज गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी 200 अंक गिरकर 19550 के पास आ गया। बाजार पर आज हैवीवेट स्टॉक्स दबाव बनाया है। बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक में ज्यादा प्रेसर दिखाई दिया। बैंक निफ्टी करीब 500 अंक टूट गया। वहीं पिछले दिनों तेजी दिखाने वाले मिडकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट नजर आई। इस बीच आज Axis Securities की राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19500 और 19400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45000, 45300 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45000, 44900 और 44800 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 2 दिनों में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Axis Securities की राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Escorts Kubota Future : खरीदें - 2621 रुपये, टारगेट - 2700/2730 रुपये, स्टॉपलॉस - 2585 रुपये

    Syngene Future : खरीदें - 819 रुपये, टारगेट - 845/850 रुपये, स्टॉपलॉस - 807 रुपये

    Canara Bank Future : बेचें - 335 रुपये, टारगेट - 322/320 रुपये, स्टॉपलॉस - 340 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Voltas

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities की राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Voltas पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Voltas की अगस्त की एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 14.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 21/26 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।