Voltas शेयर एक झटके में 11% उछला, Q1 में मुनाफा 160% बढ़ने का दिखा असर

Voltas Stock Price: 31 मार्च, 2024 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए वोल्टास का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 248.11 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 136.22 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम बढ़कर 12,481.21 करोड़ रुपये हो गई, जो सालभर पहले 9,498.77 करोड़ रुपये थी। मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 22.75 प्रतिशत घटकर 110.64 करोड़ रुपये रह गया

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
12 अगस्त को वोल्टास का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 1502.90 रुपये पर खुला।

Voltas Share Price: टाटा ग्रप की होम अप्लायंसेज कंपनी वोल्टास लिमिटेड के शेयर में 12 अगस्त को 11 प्रतिशत तक की तेजी आई और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि अप्रैल-जून 2024 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 160 प्रतिशत बढ़कर 335 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 129.42 करोड़ रुपये रहा था।

12 अगस्त को वोल्टास का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 1502.90 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 11.5 प्रतिशत चढ़ा और 1595.45 रुपये के हाई पर पहुंच गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार बंद होने पर शेयर 10.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1582.10 रुपये पर सेटल हुआ।

एसी की रिकॉर्ड बिक्री


Voltas ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जून 2024 तिमाही में उसने एसी की 10 लाख यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। तिमाही में उसकी कुल आय 5,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। वोल्टास के मुताबिक, ऑपरेटिंग इनकम 46.46 प्रतिशत बढ़ी। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,359.86 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में वोल्टास का कुल खर्च 41.44 प्रतिशत बढ़कर 4,520.40 करोड़ रुपये हो गया। वोल्टास की कुल आय 45.81 प्रतिशत बढ़कर 5,001.27 करोड़ रुपये रही।

Coffee Day Enterprises के शेयर में तगड़ी बिकवाली, दिवाला कार्यवाही के आदेश के बाद 19% तक टूटा

एक साल में Voltas शेयर 92% मजबूत

पिछले एक साल में वोल्टास के शेयर की कीमत 92 प्रतिशत चढ़ी है। 6 महीने में शेयर 47 प्रतिशत भागा है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 30.30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 52300 करोड़ रुपये है। वोल्टास के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।