Coffee Day Enterprises के शेयर में तगड़ी बिकवाली, दिवाला कार्यवाही के आदेश के बाद 14% तक टूटा

Coffee Day Enterprises Stock Price: कॉफी डे एंटरप्राइजेज एक रिसॉर्ट का संचालन करती है और उसका मालिकाना हक रखती है। इसके अलावा यह परामर्श सेवाएं प्रदान करने के साथ कॉफी बीन्स के कारोबार में है। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 35.81 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 37.31 रुपये है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
Coffee Day Enterprises ने कॉलेबल NCD के कूपन भुगतान में चूक की थी।

Coffee Day Enterprises Share Price: कॉफी डे एंडप्राइजेज के शेयरों में 12 अगस्त को जबरदस्त बिकवाली दिखी और कीमत 14 प्रतिशत तक टूट गई। दरअसल नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने कॉफी डे समूह की पेरेंट कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। NCLT की बेंगलुरु बेंच ने 8 अगस्त को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBI TSL) की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर लिया।

याचिका में 228.45 करोड़ रुपये की चूक का दावा किया गया था और कर्ज में डूबी कंपनी के ऑपरेशंस की देखरेख के लिए एक इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति की मांग की गई थी।NCLT के फैसले के चलते कॉफी डे एंडप्राइजेज का शेयर 12 अगस्त को सुबह बीएसई पर लाल निशान में 38 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत से ज्यादा टूटा और 37.55 रुपये के लो तक आ गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 14.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.81 रुपये पर सेटल हुआ।

क्या है पूरा मामला


Coffee Day Enterprises एक रिसॉर्ट का संचालन करती है और उसका मालिकाना हक रखती है। इसके अलावा यह परामर्श सेवाएं प्रदान करने के साथ कॉफी बीन्स के कारोबार में है। कंपनी ने कॉलेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के कूपन भुगतान में चूक की थी। वित्तीय ऋणदाता ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 1,000 NCD को सब्सक्राइब किया था और मार्च, 2019 में सब्सक्रिप्शन के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

इसके लिए कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने IDBI TSL के साथ एक समझौता किया और डिबेंचरहोल्डर्स के लिए डिबेंचर ट्रस्ट के रूप में IDBI TSL को नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने सितंबर, 2019 और जून, 2020 के बीच विभिन्न तारीखों पर देय कुल कूपन पेमेंट का भुगतान करने में चूक की। परिणामस्वरूप, डिबेंचर ट्रस्टी ने सभी डिबेंचरहोल्डर्स की ओर से 28 जुलाई, 2020 को कंपनी को चूक का नोटिस जारी किया और NCLT का रुख किया।

Ola Electric Share Price: सुस्त लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, अब इससे तय होगी शेयरों की चाल

3 महीने में Coffee Day enterprises शेयर की कीमत 30% नीचे

कॉफी डे एंटरप्राइजेज में प्रमोटर्स के पास 8.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले 3 महीने में शेयर की कीमत 30 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 841 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट, हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद 6% तक लुढ़के भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।