Ola Electric Share Price: सुस्त लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर 20% के अपर सर्किट पर, अब इससे तय होगी चाल

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक का शुद्ध घाटा लगातार चार वित्त वर्षों से बढ़ रहा है लेकिन इस दौरान रेवेन्यू भी लगातार इजाफा हुआ। लिस्टिंग के पहले जीएमपी भी पॉजिटिव से निगेटिव में आ गया। इसके चलते कई आशंकाएं जताई जा रही थीं और फ्लैट लिस्टिंग के चलते यह सच भी दिख रहा था। हालांकि फिर निवेशकों ने ताबड़तोड़ खरीदारी की और पहले ही दिन अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। अब दूसरे कारोबारी दिन यानी आज भी यह अपर सर्किट पर पहुंच गया

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
8 अगस्त 2024 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक में प्रमोटर्स की 36.78 फीसदी हिस्सेदारी है।

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक वीईकल्स कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों की एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि फिर शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और पहले ही दिन अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। अब दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 12 अगस्त को भी यह अपर सर्किट पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई लेकिन फिर रिकवर होकर यह 20 फीसदी के अपर सर्किट 109.41 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ग्रे मार्केट में इसकी GMP निगेटिव चले जाने के चलते काफी आशंकाएं जताई जा रही थीं लेकिन लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने काफी उत्साह दिखाया।

आने वाला है Ola Electric की जून तिमाही का रिजल्ट

ओला इलेक्ट्रिक का शुद्ध घाटा लगातार चार वित्त वर्षों से बढ़ रहा है लेकिन इस दौरान रेवेन्यू भी लगातार इजाफा हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो इसे 1,584.40 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था और 5,243.27 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। अब इस वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो जून 2024 तिमाही के नतीजे 14 अगस्त को आएंगे। लिस्टिंग के बाद से बोर्ड की पहली बैठक 14 अगस्त को होगी और इसके बाद जून तिमाही के नतीजे आएंगे। इसके अलावा यह अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बना रही है जिसे स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है। पिछले साल अगस्त में ओला ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के चार मॉडल- डायमंडहेड, एडवेंचर, रोडस्टर और क्रूजर की झलक पेश की थी।


ओला इलेक्ट्रिक में किसकी कितनी है हिस्सेदारी

8 अगस्त 2024 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक में प्रमोटर्स की 36.78 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रमोटर्स की बात करें तो भाविश अग्रवाल के पास इसकी 30.02 फीसदी होल्डिंग है। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डिंग में बात करें तो एसबीआई मिडकैप फंड के पास इसकी 1.79 फीसदी हिस्सेदारी है और म्यूचुअल फंड्स की 5.19 फीसदी हिस्सेदारी है। इंश्योरेंस कंपनियों की होल्डिंग इसमें 0.55 फीसदी हिस्सेदारी है। मॉर्गन स्टैनले एशिया (सिंगापुर) की इसमें 1.37 फीसदी हिस्सेादारी है।

OLA Electric IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट पर शेयर, लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने दिखाया जोश

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से न उलझें निवेशक, SEBI ने निवेशकों को किया आगाह, इस पॉइंट की तरफ दिलाया ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।