Vedanta Group की इन 2 कंपनियों के शेयर बने रॉकेट, सितंबर तिमाही में जोरदार नतीजों का असर

Vedanta Power का शेयर शुक्रवार को मजबूत खुला। एक घंटे बाद इसमें जबर्दस्त तेजी दिखी। 1:40 बजे शेयर का भाव 14.09 रुपये के उछाल के साथ 32.95 रुपये पर चल रहा था। एक समय यह 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। वेदांता ऑयल के शेयरों में भी जोरदार तेजी दिखी

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
30 अक्तूबर को वेदांता पावर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11,270 करोड़ रुपये हो गया।

वेदांता ग्रुप की दो कंपनियों के शेयरों में 30 अक्तूबर यानी शुक्रवार को तूफानी तेजी दिखी। इसकी वजह सितंबर तिमाही में कंपनी के शानदार नतीजे हैं। वेदांता पावर और वेदांता ऑयल एंड गैस ने 29 अक्तूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे पेश किए थे। इसका असर शुक्रवार यानी 30 अक्तूबर को दोनों कंपनियों के शेयरों पर दिखा।

दोनों शेयरों में तूफानी तेजी 

Vedanta Power का शेयर शुक्रवार को मजबूत खुला। एक घंटे बाद इसमें जबर्दस्त तेजी दिखी। 1:40 बजे शेयर का भाव 14.09 रुपये के उछाल के साथ 32.95 रुपये पर चल रहा था। एक समय यह 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। वेदांता ऑयल के शेयरों में भी जोरदार तेजी दिखी। एक समय यह 18 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी कम हुई। 1:40 बजे यह 12 फीसदी उछाल के साथ 31.21 रुपये पर चल रहा था।


वेदांता आयल का शानदार प्रदर्शन

वेदांता ऑयल का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में शानदार रहा। इस दौरान नेट प्रॉफिट बढ़कर 746 करोड़ रुपये पहुंच गया। जून तिमाही में कंपनी को 152 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 2,486 करोड़ रुपये रहा। यह जून तिमाही के 2,507 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से थोड़ा कम है। हालांकि, EBITDA में अच्छा इजाफा देखने को मिला।

वेदांता पावर ने भी किया कमाल

वेदांता पावर का प्रदर्शन भी सितंबर तिमाही में अच्छा रहा है। कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में बड़ा उछाल दिखा। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 83 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में कंपनी को 423 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। EBITDA मार्जिन 11.2 फीसदी से बढ़कर 14.5 फीसदी हो गया। रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 2,908 करोड़ रुपये हो गया।

दोनों सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल

30 अक्तूबर को आई तेजी से वेदांता समूह की दोनों कंपनियों के शेयर आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों की लिस्ट में शामिल हो गए। इससे वेदांता पावर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11,270 करोड़ रुपये हो गया। वेदांता ऑयल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,898 करोड़ रुपये पहुंच गया। ध्यान में रखने वाली बात है कि वेदांता समूह ने इस साल अपने बिजनेस की रिस्ट्रक्चरिंग की थी।

यह भी पढ़ें: RIL Q2 Results: आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सितंबर तिमाही के नतीजे, ₹21000 करोड़ से ज्यादा रह सकता है प्रॉफिट

निफ्टी भी कई सत्रों के बाद 23000 के पार 

आज शेयर बाजारों में तेजी दिखी। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार में रौनक है। निफ्टी 0.33 फीसदी यानी 74 अंक चढ़कर 23,010 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 0.33 फीसदी यानी 241 अंक चढ़कर 74,400 रुपये पर पहुंच गया। निफ्टी ने कई सत्रों के बाद 23,000 का लेवल पार किया है। इस तेजी में निफ्टी फार्मा और निफ्टी आई का बड़ा हाथ रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।