RIL Q2 Results: आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सितंबर तिमाही के नतीजे, ₹21000 करोड़ से ज्यादा रह सकता है प्रॉफिट

RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 21,368 करोड़ रुपये रह सकता है। इसमें कंपनी के कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस का प्रॉफिट में बड़ा हाथ होगा। कंपनी के नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आएंगे

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 12:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RIL का शेयर 30 अक्तूबर को 11:40 बजे 0.27 फीसदी गिरकर 1,164.20 रुपये पर चल रहा था।

RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में जोरदार रह सकता है। इसमें स्ट्रॉन्ग रिफाइनिंग मार्जिन, टेलीकॉम बिजनेस से अच्छी कमाई और रिटेल बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन का हाथ होगा। कंपनी आज यानी 30 अक्तूबर की शाम नतीजों का ऐलान करेगी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से आरआईएल देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के नतीजे आज शेयर बाजार बंद होने के बाद आएंगे। इससे शेयरों पर नतीजों का असर सोमवार यानी 3 नवंबर को दिखेगा।

कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21,368 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, सितंबर तिमाही में Reliance Industries का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21,368 करोड़ रुपये रह सकता है। एक साल पहली की समान अवधि में यह 22,092 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 20,946 करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस का प्रॉफिट में बड़ा हाथ होगा।


O2C बिजनेस का रेवेन्यू 1.62 लाख करोड़ रुपये रह सकता है

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, सितंबर तिमाही में आरआईएल के O2C बिजनेस का रेवेन्यू 1.62 लाख करोड़ रुपये और EBITDA 16,434 करोड़ रुपये रह सकती है। डिजिटल सर्विसेज बिजनेस का रेवेन्यू 41,213 करोड़ और EBITDA 18,848 करोड़ रुपये रह सकती है। ऑयल एंड गैस बिजनेस का रेवेन्यू 5,699 करोड़ रुपये और EBITDA 4,536 करोड़ रुपये रह सकती है।

ओ2सी बिजनेस को हाई रिफाइनिंग मार्जिन का मिलेगा फायदा

O2C बिजनेस को जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच सप्लाई पर दबाव और हाई रिफाइनिंग मार्जिन का फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के मुताबिक, सितंबर तिमाही में ब्रेंट क्रूड का औसत प्राइस 91.4 डॉलर प्रति बैरल रहा। कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि O2C बिजनेस की EBITDA साल दर साल आधार पर 47 फीसदी बढ़ सकती है। इसमें रिलायंस की स्पेशल इकोनॉमिक जोन रिफाइनरी की अर्निंग्स का बड़ा हाथ होगा।

जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 54 करोड़ पार कर जाने की उम्मीद

रिलायंस जियो की अर्निंग्स की अच्छी ग्रोथ जारी रहने की संभावना है। कंपनी को सब्सक्राइबर्स की बढ़ती संख्या और प्रति यूजर ज्यादा रेवेन्यू (ARPU) का सपोर्ट मिलेगा। यस सिक्योरिटीज ने सितंबर तिमाही में जियो का ARPU 216.5 रुपये रहने का अनुमान जताया है। दूसरी तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर 54.03 करोड़ पहुंच जाने का अनुमान है।

रिटेल बिजनेस का रेवेन्यू  92,700 करोड़ रुपये रह सकता है

यस सिक्योरिटीज ने रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 92,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। यह साल दर साल आधार पर 2.4 फीसदी की ग्रोथ होगी। EBITDA मार्जिन करीब 7 फीसदी रह सकता है। कोटक सिक्योरिटीज ने रिलायंस रिटेल की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 11.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, उसने EBITDA में 0.8 फीसदी कमी का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Tata Group: नोएल टाटा और एन चंद्रशेखरन की सीक्रेट मीटिंग! टाटा ग्रुप में घमासान पर ये है बड़ा अपडेट

ऑयल एंड गैस बिजनेस पर दिख सकता है दबाव

रिलायंस के अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस बिजनेस पर दबाव दिख सकता है। कोटक सिक्योरिटीज ने इस बिजनेस की EBITDA में साल दर साल आधार पर 7.2 फीसदी कमी का अनुमान जताया है। नुवामा ने भी EBITDA में 6 फीसदी कमी की आशंका जताई है। इनवेस्टर्स की नजरें प्रोडक्शन ट्रेंड्स, क्रूड प्राइसेज और गैस रियलाइजेशन पर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर होंगी। RIL का शेयर 30 अक्तूबर को 11:40 बजे 0.27 फीसदी गिरकर 1,164.20 रुपये पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।