Noel Tata-N Chandrasekaran Meeting: टाटा ग्रुप के शीर्ष नेतृत्व के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए हुई एक बड़ी बैठक बेनतीजा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने 25 अक्टूबर को एक सीक्रेट मीटिंग की। टाटा ग्रुप के दिग्गज पूर्व अधिकारी एनए सूनावाला की पहल पर बुलाई गई यह बैठक बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।
इस सीक्रेट मीटिंग को द इकोनॉमिक टाइम्स ने रिपोर्ट किया है। मनीकंट्रोल इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों शीर्ष दिग्गजों के बीच बातचीत मुख्य रूप से तीन अहम मुद्दों पर केंद्रित थी:
नोएल टाटा के लेटर ने बढ़ाई हलचल
नोएल टाटा ने 26 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं और वोटिंग आवश्यकताओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने संभावित हितों के टकराव का मुद्दा उठाते हुए बोर्ड बैठक की रिकॉर्डिंग, अंतिम मिनट्स और वोटिंग रिकॉर्ड की मांग की थी।
12 नवंबर को 6 टाटा कंपनियों से रिटायर होंगे नोएल टाटा
नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 वर्ष के होने पर नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए टाटा ग्रुप की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत समूह की 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे:
नोएल टाटा ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा इंटरनेशनल, ट्रेंट हाइपरमार्केट और टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया DMCC में चेयरमैन पद छोड़ेंगे। वहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन का पद छोड़ेंगे, साथ ही इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के डायरेक्टर पद से हटेंगे।
वैसे नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' के बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।