Trading Plan : सिर्फ निफ्टी के दम पर बाजार में आई रैली, जानिए सोमवार के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 22,950-23,000 पर सपोर्ट और 23,150-23,200 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,500-54,700 पर सपोर्ट और 55,000-55,200 पर रेजिस्टेंस है

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Trend : आज की रैली पूरी तरह से निफ्टी की है मिड और स्मॉल कैप में आज अच्छी पिटाई हुई है

Trading Plan : सिर्फ निफ्टी के दम पर बाजार में रैली देखने को मिल रही है। निफ्टी 23000 के पार दिख रहा है। हालांकि मिड और स्मॉलकैप की जोरदार पिटाई हुई है। एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो खराब है। बैंक निफ्टी में भी दबाव है। लेकिन US में टेक शेयरों में बिकवाली से IT में जोश है। IT के साथ साथ फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में अच्छी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 2 फीसदी चढ़े है। वहीं डिफेंस, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल और कैपिटल मार्केट में दबाव है।

बाजार को आज शाम आने वाले रिलायंस के नतीजों का इंतजार है। कंपनी के रिफाइनिंग और कंज्यूमर बिजनेस से दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। CNBC-TV 18 पोल के मुताबिक कंपनी का मुनाफा 7% तो EBITDA 10% बढ़ सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स के नतीजे भी आज ही आने वाले हैं।

इंडिगो के प्राइसिंग पावर से रेवेन्यू में 26% का उछाल दिखा है। घाटा भी कम हुआ है। इसके चलते आज यह शेयर तीन फीसदी से ज्यादा उछाल है। नतीजों के लिहाज से वीकेंड अहम है। कल मुथूट, NTPC, CDSL के रिजल्ट आएंगे। मुथूट का मुनाफा 20 परसेंट बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को ITC, MARICO, UPL जैसे दिग्गजों के नतीजे आने वाले हैं। ITC का मुनाफा 21 फीसदी घटने का अनुमान है। सिगरेट वॉल्यूम में 8 से 9 फीसदी तक गिरावट संभव है।


शानदार नतीजों से ट्रेंट करीब 6% ऊपर है। 6 परसेंट उछाल के साथ लॉरस लैब भी वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है। IT शेयरों में तेजी का एनालिसिस भी सटीक पड़ा है। US में टेक शेयरों में बिकवाली से IT शेयरों में जोरदार तेजी आई है। इंफोसिस और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं कोफोर्ज और परसिस्टेंट में भी रौनक है।

कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम घरेलू कंपनियों के लिए गेमचेंजर होगी। CNBC Awaaz के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में शिपिंग सेक्रेट्री ने कहा है कि सरकारी सब्सिडी से घरेलू उत्पादन की लागत ग्लोबल लेवल के बराबर होगी। कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस पर जल्द ही गाइडलाइन जारी होगी।

बाजार: शानदार तेजी

वीकेंड से पहले बाजार में बढ़िया तेजी दिख रही है। बड़ा सवाल है कि क्या बाजार वीकेंड पर कुछ अच्छी खबर की उम्मीद कर रहा है? लेकिन आज की रैली पूरी तरह से निफ्टी की है मिड और स्मॉल कैप में आज अच्छी पिटाई हुई है। एडवांस/डिक्लाइन 1:2 से भी खराब है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर बैंक निफ्टी कमजोर है और IT मजबूत है। हमारा नजरिया यही था कि अगर खरीदें तो निफ्टी, बैंक निफ्टी नहीं। IT शेयरों में शानदार तेजी है। HDFC बैंक में 52 हफ्ते के निचले स्तर से उछाल आया है। फार्मा शेयरों में भी दमदार तेजी है।

Investment Mantra : हालिया गिरावट में खूब पिटे स्मॉलकैप शेयर, क्या करेक्शन के बाद इनमें है निवेश का मौका?

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में हमने 23,200 का नजरिया लिया था। 22,600 पर हमने ये नजरिया लिया था। अभी लगता है उसमें थोड़ा और मूव बाकी है। लॉन्ग कैरी करें तो हेज जरूर कर लें। या फिर लॉन्ग कैरी करने का तरीका होगा OTM कॉल्स लेना। मिडकैप-स्मॉलकैप की कमजोरी थोड़ा तंग कर रही है। लेकिन अभी कहना मुश्किल कि क्या ये नई गिरावट की शुरुआत है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 22,950-23,000 पर सपोर्ट और 23,150-23,200 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,500-54,700 पर सपोर्ट और 55,000-55,200 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

निफ्टी 23,000 के टारगेट के काफी करीब है। अगर वीकेंड पर कैरी कर रहें हो तो हेज जरूर करें। मिडकैप,स्मॉलकैप में कमजोरी परेशान करने वाली है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।