Get App

Voltas ने FY24 में बेचे रिकॉर्ड 20 लाख से अधिक AC, बिक्री में 35% का उछाल

पिछले एक महीने में Voltas के शेयरों में 15 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 45 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक यह स्टॉक 26 फीसदी चढ़ा है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 50 फीसदी का रिटर्न मिला है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 07, 2024 पर 7:07 PM
Voltas ने FY24 में बेचे रिकॉर्ड 20 लाख से अधिक AC, बिक्री में 35% का उछाल
वोल्टास (Voltas) की एसी बिक्री में बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 35 फीसदी का भारी उछाल आया है।

Voltas Share Price : रेसिडेंशियल एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली दिग्गज कंपनी वोल्टास (Voltas) की एसी बिक्री में बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 35 फीसदी का भारी उछाल आया है। इस दौरान कंपनी ने 20 लाख यूनिट से अधिक AC बेचे हैं। कंपनी ने आज रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही वोल्टास घरेलू बाजार में यह आंकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है। बीते शुक्रवार को यह स्टॉक 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 1232.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 40,771.62 करोड़ रुपये हो गया है।

टाटा ग्रुप की कंपनी का बयान

टाटा ग्रुप की कंपनी ने बयान में कहा कि इस प्रदर्शन का श्रेय वर्ष के दौरान कूलिंग प्रोडक्ट्स की लगातार डिमांड, एक मजबूत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश करने को जाता है।

वोल्टास ने कहा, “कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 35 फीसदी की वृद्धि के साथ 20 लाख से अधिक एसी बेचने की उपलब्धि हासिल की, जो भारत में किसी भी ब्रांड द्वारा किसी वित्त वर्ष में एसी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।” बयान के अनुसार, “वोल्टास भारत में एयर कंडीशनिंग उद्योग में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला ब्रांड है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें