Volvo C40 Recharge EV : कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी वॉल्वो कार इंडिया (Volvo Car India) ने आज भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार C40 Recharge SUV से पर्दा हटा दिया है। यह इंडिया लाइन-अप में वॉल्वो की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जो एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। Volvo C40 Recharge EV की कीमत की घोषणा अगस्त 2023 में की जाएगी और डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू होगी। यहां हमने इस नई इलेक्ट्रिक कार की संभावित कीमत समेत पूरी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास है।
वॉल्वो कार इंडिया C40 Recharge EV को 6 कलर ऑप्शन में पेश कर रही है, जिसमें क्रिस्टल व्हाइट, ओनेक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू शामिल हैं। Volvo C40 Recharge EV में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। XC40 रिचार्ज का एक कूप वर्जन, वोल्वो C40 रिचार्ज EV 19 इंच के फाइव-स्पोक डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ आते हैं।
इसके इंटीरियर में चारकोल और स्काई ब्यू इंसर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही Volvo C40 Recharge EV में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लंबर सपोर्ट के साथ फोर-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स के दिए गए हैं। इसके साथ ही यह कार पावर-एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, स्वेड टेक्सटाइल/माइक्रोटेक अपहोल्स्ट्री, तीन-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स से लैस होगी।
अन्य इंटीरियर फीचर्स में कीलेस एंट्री, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक एयर प्यूरीफायर, एक गियर लीवर नॉब और एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इंफोटेनमेंट यूनिट को Google के साथ मिलकर डेवलप किया गया है और इसमें Google मैप्स, Google असिस्टेंट और Google Play Store जैसी इन-बिल्ट सर्विसेंज हैं।
Volvo C40 Recharge ईवी में 78kWh लिथियम-आयन बैटरी दिया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक SUV 408 hp की पीक पावर और 660 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। यह 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।
Volvo XC40 Recharge भारतीय बाजार में वर्तमान में 56.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। अपकमिंग C40 Recharge EV के लॉन्च होने पर इसकी कीमत भारत में लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है।