VRL Logistics Share Price: वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (VRL Logistics Ltd) के प्रोमोटर ने शुक्रवार को खुले बाजार लेनदेन के जरिये 238 करोड़ रुपये में परिवहन और लॉजिस्टिक्स कंपनी (transport and logistics company) में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। प्रोमोटर के द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के बाद शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयर 0.50 प्रतिशत गिरकर 706.75 रुपये पर बंद हुए। बीएसई के पास उपलब्ध बल्क डील्स के आंकड़ों के अनुसार वीआरएल लॉजिस्टिक्स के प्रोमोटरों में से एक आनंद विजय संकेश्वर (Anand Vijay Sankeshwar) ने 35 लाख शेयर बेचे। इतने शेयर कंपनी में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
औसतन 681.08 रुपये के भाव पर हुआ सौदा
आंकड़ों के मुताबिक प्रत्येक शेयर औसतन 681.08 रुपये के भाव पर बेचे गए। जिससे लेनदेन यानी कि इस सौदे का मूल्य 238.38 करोड़ रुपये हो गया। लेनदेन के बाद VRL Logistics में संकेश्वर की शेयरहोल्डिंग 35.43 प्रतिशत से घटकर 31.43 प्रतिशत हो गई है।
SBI Mutual Fund में कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
इस डील के बाद प्रोमोटर और प्रोमोटर समूह की कंपनी में संयुक्त हिस्सेदारी भी 64.24 प्रतिशत से घटकर 60.24 प्रतिशत हो गई है। इस बीच, एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने शुक्रवार को दो किश्तों में 681 रुपये के औसत भाव पर वीआरएल लॉजिस्टिक्स के 19.29 लाख शेयर हासिल किये। इससे डील की कीमत 131.36 करोड़ रुपये रही।
एनएसई पर ये शेयर हिस्सेदारी बिक्री के बाद गिरकर बंद हुआ। लेकिन पिछले 1 हफ्ते में इसमें 3.65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 14.65 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 772.50 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 483 रुपये रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)