Stocks To BUY: कमाई वाले 3 धांसू शेयर, निवेश करने पर मिल सकता है 50% तक रिटर्न

Stocks To BUY: इस आर्टिकल में आज हम आपको 3 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें निवेश करने पर आपको 50% तक मुनाफा मिल सकता है। इनमें से 2 शेयर को HDFC सिक्योरिटीज ने और एक स्टॉक को जियोजित BNP पारिबा ने खरीदने की सलाह दी है। अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 10:25 PM
Stocks To BUY: HDFC सिक्योरिटीज ने शोभा लिमिटेड को 1024 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

Stocks To BUY: इस आर्टिकल में आज हम आपको 3 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें निवेश करने पर आपको 50% तक मुनाफा मिल सकता है। इनमें से 2 शेयर को HDFC सिक्योरिटीज ने और एक स्टॉक को जियोजित BNP पारिबा ने खरीदने की सलाह दी है। अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, या किसी अच्छे शेयर की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। तो आइए जानते हैं इन तीनों स्टॉक्स के बारे में

1. शोभा लिमिटेड (Shobha Ltd)

ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज की मानें तो इसे स्टॉक से अगले एक साल में 50 पर्सेंट रिटर्न मिल सकता है। HDFC सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक 1024 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि अभी इसका भाव करीब 628.15 रुपये है। Shobha Ltd का पिछले एक साल का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स के मुकाबले इस शेयर ने करीब 38 फीसदी कम रिटर्न दिया है। कंपनी को ED और इनकम टैक्स की कार्रवाइयों का भी सामना करना पड़ा था। इसके चलते भी यह स्टॉक नीचे गिरा था।

हालांकि HDFC सिक्योरिटीज का कहना है कि इस स्टॉक ने अब खुद को नए सिरे से रिसेट किया और कारोबार पर अपना फोकस बढ़ाया है। इसने अपना शुद्ध कर्ज भी करीब 15 अरब रुपये कम किया है, जिससे इसकी बैलेंस शीट मजबूत हुई है। बेंगलुरु के रियल एस्टेट मार्केट में बढ़ती मांग और इसी पैरेंट कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति से भी कंपनी को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस सबको देखते हुए HDFC सिक्योरिटीज ने शोभा लिमिटेड को खरीदने की सलाह दी है।


2. संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)

अब आते हैं दूसरे स्टॉक पर, जो है संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड। यह ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ब्रोकरेज फर्म जियोजित BNP पारिबा का अनुमान है कि यह शेयर आगे 134 रुपये तक जा सकता है। अभी यह शेयर 99.55 रुपये के भाव पर है। यानी आगे यह करीब 34.5 रुपये का रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें- Reliance ने एडवांस AI के लिए NVIDIA के साथ किया बड़ा समझौता, जानें डिटेल्स

जियोजित ने कहा कि जून तिमाही में संवर्धना मदरसन ने सभी बिजनेस सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़ा था। साथ ही कंपनी ने वहीं इनपुट लागत में कमी के चलते इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 67 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। संवर्धना मदरसन पर ब्रोकरेज इसलिए भी बुलिश है क्योंकि कंपनी सिर्मा, याचियो और डीआर श्नाइडर जैसी 3 कंपनियों का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में है। ये अगले वित्त वर्ष से इसके रेवेन्यू में 1.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी कर सकते हैं।

3. नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन (Nuvoco Vistas Corporation)

ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने हाल ही में इस कंपनी के मैनेजमेंट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उसने इस शेयर को 475 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दिया है। यानी कि अगर यह टारगेट प्राइस छुआ तो अभी के भाव से आपको करीब 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। Nuvoco Vistas अपने लागत के साथ कर्ज को भी घटाने पर फोकस कर रही है, जो HDFC सिक्योरिटीज को पसंद आया है।

कंपनी अपने कारोबार में कोई और विस्तार करने से पहले अपने कर्ज को घटाकर EBITDA के 2 गुना पर लाना चाहती है। HDFC सिक्योरिटीज ने यह भी कहा कि उसे कंपनी के EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में वित्त वर्ष 2022 से 2025 के दौरान 28% की दर से बढ़ोतरी का अनुमान है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।