Reliance ने एडवांस AI के लिए NVIDIA के साथ किया बड़ा समझौता, जानें डिटेल्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज और NVIDIA के बीच एडवांस आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस को लेकर बड़ा करार हुआ है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत के खुद के फाउंडेशन लार्ज लैग्वेंज मॉडल को विकसित करेंगी, जिसका इस्तेमाल जेनरेटिव AI ऐप्लिकेशन को बनाने में किया जाएगा। NVIDIA, चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 3:42 PM
NVIDIA, चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है

रिलायंस इंडस्ट्रीज और NVIDIA के बीच एडवांस आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस (AI) को लेकर बड़ा करार हुआ है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत के खुद के फाउंडेशन लार्ज लैग्वेंज मॉडल को विकसित करेंगी, जिसका इस्तेमाल जेनरेटिव AI ऐप्लिकेशन को बनाने में किया जाएगा। NVIDIA, चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। भारत की चिप और AI महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में इस करार से बड़ी मदद मिल सकती है। दोनों कंपनियनों ने शुक्रवार 8 सितंबर को जारी एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत भारत में जेनरेटिव AI ऐप्लिकेशंस बनाने के लिए एक देसी फाउंडेशन लार्ज लैग्वेंज मॉडल विकसित किया जाएगा, जो भारत की विभिन्न भाषाओं में प्रशिक्षित होगा।

दोनों कंपनिया भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगी, जो आज भारत में मौजूद सबसे तेज सुपरकंप्यूटर से भी अधिक शक्तिशाली होगा। NVIDIA इसके लिए क्लाउड में अपने सबसे आधुनिक चिप और AI सुपरकंप्यूटिंग सेवाओं तक पहुंच मुहैया कराएगी।

AI इंफ्रास्ट्रक्चर AI-रेडी कंप्यूटिंग डेटा सेंटर्स में होस्ट किया जाएगा, जिसे बाद में 2,000 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा। यह सारा Jio करेगी, जिसके पास मोबाइल टेलीफोन, 5G स्पेक्ट्रम, फाइबर नेटवर्क से जुड़े व्यापक ऑफर्स और अनुभव है।


यह भी पढ़ें- Power stocks में जोरदार तेजी, 15 साल की ऊंचाई पर पहुंचा NTPC,जानिए क्या है वजह

बेहद आधुनिक और एंडवांस्ड AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, रिलायंस अपना खुद का लार्ज लैंग्वेज मॉडल विकसित कर सकती है, जो भारत में भारत के लोगों के लिए जेनरेटिव AI एप्लिकेशन विकसित करने को बढ़ावा देगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।