VRL Logistics Q1 Results: रोड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी VRL Logistics ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़कर ₹81 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹50 करोड़ था।
VRL Logistics Q1 Results: रोड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी VRL Logistics ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़कर ₹81 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹50 करोड़ था।
रेवेन्यू और EBITDA में भी बढ़ोतरी
जून तिमाही में VRL लॉजिस्टिक्स का रेवेन्यू 18.1% बढ़कर ₹878.8 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹744.3 करोड़ था। वहीं, EBITDA 23.1% बढ़कर ₹186.6 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 20.4% से बढ़कर 21.2% हो गया, जिससे ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार दिखा।
₹280 करोड़ का बायबैक
VRL लॉजिस्टिक्स के बोर्ड ने ₹280 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। इसके तहत 87.5 लाख इक्विटी शेयर यानी कंपनी की कुल चुकता इक्विटी पूंजी का 5% हिस्सा टेंडर ऑफर के जरिए ₹320 प्रति शेयर के भाव पर खरीदा जाएगा। यह मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले करीब 15.8% प्रीमियम पर है। कंपनी के मुताबिक, यह बायबैक उसकी चुकता पूंजी और फ्री रिजर्व का 24.51% है।
VRL लॉजिस्टिक्स के शेयर
मंगलवार दोपहर 2.17 बजे तक VRL लॉजिस्टिक्स का शेयर करीब 1.54% की बढ़त के साथ ₹276.30पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, पिछले एक साल में यह शेयर करीब 54% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 4.83 हजार करोड़ रुपये है।
VRL Logistics देश की प्रमुख रोड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। कंपनी माल ढुलाई, कूरियर और यात्री परिवहन सेवाएं पूरे देश में अपने व्यापक नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।