Waaree Renewable Q4 Results: रेवेन्यू डबल, मुनाफा भी 66% उछला; फोकस में रहेगा स्टॉक

Waaree Renewable Q4 Results: वारी रिन्यूएबल के Q4 नतीजे मजबूत रहे। रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा और मुनाफा 66% उछला। ऑर्डर बुक और पाइपलाइन मजबूत है, लेकिन मार्जिन में गिरावट दिखी। स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
नतीजों से पहले वारी रिन्यूएबल का शेयर 2.36% बढ़कर ₹1,064 पर बंद हुआ।

Waaree Renewable Q4 Results: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने चौथी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में तेज बढ़त देखने को मिली है। हालांकि मार्जिन में थोड़ी गिरावट भी दर्ज हुई है।

रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा

वारी रिन्यूएबल का शुद्ध मुनाफा 66.06% बढ़कर ₹155.7 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹93.76 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू ₹476.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,102.4 करोड़ हो गया, यानी दोगुने से भी ज्यादा बढ़त।


EPC कारोबार का EBITDA 63.7% बढ़कर ₹206.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹126.31 करोड़ था। हालांकि EBITDA मार्जिन 26.5% से घटकर 18.8% पर आ गया। यानी कमाई बढ़ी है लेकिन मार्जिन पर दबाव रहा है।

ऑर्डर बुक मजबूत

वारी रिन्यूएबल के पास 2.83 GWp की ऑर्डर बुक है, जिसे अगले 12-15 महीनों में पूरा किया जाएगा। साथ ही बिडिंग पाइपलाइन 36 GWp से ज्यादा हो चुकी है। इससे आगे भी मजबूत ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में कंपनी को 420 MWp का ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट, 35 MWp का प्रोजेक्ट और 14 MWp का एक और सोलर प्रोजेक्ट मिला है।

पूरे साल में भी जबरदस्त ग्रोथ

FY26 में वारी रिन्यूएबल का रेवेन्यू 108.51% बढ़कर ₹3,331.42 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹1,597.75 करोड़ था। EBITDA 106.21% बढ़कर ₹641.10 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 109.09% बढ़कर ₹478.65 करोड़ पहुंच गया।

मैनेजमेंट का क्या कहना है

वारी रिन्यूएबल के CFO मनमोहन शर्मा के मुताबिक, FY26 कंपनी के लिए मजबूत और लगातार ग्रोथ वाला साल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और मार्च 2026 तक देश की कुल रिन्यूएबल क्षमता 274 GW से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें सोलर का योगदान 150 GW से ज्यादा है।

वारी रिन्यूएबल का शेयर

नतीजों से पहले वारी रिन्यूएबल का शेयर 2.36% बढ़कर ₹1,064 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 31.07% बढ़ा है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 18.75% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 11.10 हजार करोड़ रुपये है।

Q4 Results: तंबाकू कंपनी का मुनाफा डबल, तगड़े डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।