कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन एनएसई का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनर्जी, मेटल इंडेक्स करीब 5% गिरकर बंद हुए। आज रियल्टी, IT शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स में 874 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी में 288 अंक की गिरावट देखने को मिली। 7 मार्च 2022 के बाद बैंक निफ्टी में इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक 1302 अंक फिसलकर 40 हजार 345 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस दौरान ऑटो, फार्मा इंडेक्स में हल्की बढ़त से थोड़ा सुकुन भी मिला। बाजार में आई बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों करीब 6.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
