वॉरेन बफे की कंपनी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, बर्कशायर हैथवे का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा

जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे का मार्केट कैपिटल 28 अगस्त को 1 लाख करोड़ ( 1 ट्रिलियन) डॉलर तक पहुंच गया। बर्कशायर हैथवे, यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली नॉन-टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस साल अब तक इस समूह के शेयरों में 28 पर्सेंट से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि इस दौरान अमेरिकी सूचकांक S&P 500 में 18 पर्सेंट की बढ़त रही है। बर्कशायर हैथवे ने 1 लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा ऐसे समय में पार किया है, जब महज 2 दिन पहले कंपनी के मुखिया बफे ने 94 साल पूरे किए हैं

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 9:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बफे ने 1960 के दशक में बर्कशायर हैथवे की कमान संभाली थी।

जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे का मार्केट कैपिटल 28 अगस्त को 1 लाख करोड़ ( 1 ट्रिलियन) डॉलर तक पहुंच गया। बर्कशायर हैथवे, यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली नॉन-टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस साल अब तक इस समूह के शेयरों में 28 पर्सेंट से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि इस दौरान अमेरिकी सूचकांक S&P 500 में 18 पर्सेंट की बढ़त रही है। बर्कशायर हैथवे ने 1 लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा ऐसे समय में पार किया है, जब महज 2 दिन पहले कंपनी के मुखिया बफे ने 94 साल पूरे किए हैं।

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में 28 अगस्त को कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1.2 पर्सेंट की बढ़त के साथ 699,440.93 डॉलर पर पहुंच गया और इस तरह इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया। ट्रिलियन डॉलर क्लब की अन्य 6 कंपनियों (एपल, एनविडिया, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, एमेजॉन, मेटा) के उलट बर्कशायर हैथवे अपने पुराने आर्थिक ढांचे पर निवेश के लिए जानी जाती है। हालांकि, एपल में निवेश से भी कंपनी का काफी फायदा हुआ है।

बफे ने 1960 के दशक में बर्कशायर हैथवे की कमान संभाली थी और उस वक्त यह संघर्षरत टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ा था। बफे ने इस कंपनी को बड़े कारोबारी साम्राज्य में बदल दिया और जिसका निवेश इंश्योरेंस, रेलरोड, रिटेल और एनर्जी सेक्टरों में है। कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है और उसके पास काफी कैश भी है।


हाल के दिनों में बफे डिफेंसिव अंदाज में हैं और उन्होंने बड़े पैमाने पर शेयरों की बिक्री की है। इसमें एपल के शेयरों की बिक्री भी शामिल हैं। जून के आखिर में बर्कशायर का कैश रिकॉर्ड 277 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।