Weekly Top Picks: पिछले हफ्ते सुस्त रही बाजार की चाल, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते किन शेयरों में बनेगा पैसा

वीकली आधार पर देखें तो शुक्रवार को बाजार ने पूरी वीकली बढ़त गंवा दी। 5 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए है। वहीं निफ्टी बैंक 1.32 फीसदी टूटा है जबकि मिडकैप 1.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.86 फीसदी टूटा जबकि निफ्टी PSE इंडेक्स 1.35 फीसदी चढ़कर बंद हुआ

अपडेटेड May 06, 2023 पर 7:24 AM
Story continues below Advertisement
5मई को खत्म हुए हफ्ते में बाजार की शुरुआत चाल रही लेकिन इस बार सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार तेजी रही।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC टि्वंस के शेयरों में जोरदार बिकवाली से कल यानी 05 मई को मार्केट पर जबरदस्त दबाब देखने को मिला और बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 695 अंक गिरकर 61,054 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 187 अंक गिरकर 18,069 पर बंद हुआ। कल सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही। वहीं वीकली आधार पर देखें तो शुक्रवार को बाजार ने पूरी वीकली बढ़त गंवा दी। 5 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए है। वहीं निफ्टी बैंक 1.32 फीसदी टूटा है जबकि मिडकैप 1.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.86 फीसदी टूटा जबकि निफ्टी PSE इंडेक्स 1.35 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

    5 हफ्ते को खत्म हुए हफ्ते में बाजार की शुरुआत चाल रही लेकिन इस बार सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार तेजी रही। 1 महीने में एनएसई ने कहा 3 फीसदी का रिटर्न दिया है वहीं पीएसयू इंडेक्स ने 6 फीसदी का रिटर्न दिखाया है। सरकारी कंपनियों में RVNL, IRCON, HUDCO, EIL, BHEL जैसे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

    आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल


    Geojit Financial Services Ltd के सीनियर वाइस प्रेसिडेट गौरांग शाह का कहना है कि हाल के दिनों में सरकारी कंपनियों में तेजी देखने को मिली। रेल मंत्रालय ने 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कहीं है और बुलेट ट्रेन पर भी कामकाज चल रहा है। इन प्रोजेक्ट के एक्सीक्यूट होने के बाद रेलवे से जुड़ी कंपनियां को ऑर्डर बुक मजबूत हो सकती है। ऐसे में किसी भी सरकारी कंपनियों में निवेश ना करते सोचसमझकर अच्छी सरकारी कंपनियों में निवेश करें।

    sharmilajoshi.com की शर्मिला जोशी का कहना है कि कई सरकारी कंपनियां डीप वैल्यू के साथ कामकाज कर रही है। लिहाजा अच्छी सरकारी कंपनियों में निवेश करें।

    22% गिर सकता है इस कंपनी का शेयर, चेक कर लें कहीं आपने तो नहीं किया है निवेश

    अगले हफ्ते किन स्टॉक्स पर बनेगा पैसा

    गौरांग शाह की पसंद

    Bharat Electronics Ltd: गौरांग शाह को BEL पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि भारतीय रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 37% बाजार हिस्सेदारी के साथ नवरत्न कंपनी है। मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के कारण हाल के ऑर्डर बुक में अच्छी वृद्धि देखी गई है। आगे चलकर आय में सुधार की उम्मीद है। लिहाजा इसमें निचले स्तर से और खरीदारी की जा सकती है।

    Engineers India Ltd- हाल ही में स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी हाइड्रोकॉर्बन , जैव ईंधन और ग्रीन हाइड्रोजन में कारोबार करती है। लिहाजा इस स्टॉक में करेक्शन (गिरावट पर ) खरीदारी करने की सलाह होगी।

    Canara Bank- पीएसयू बैंकों में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है। चौथी तिमाही के कामकाज का ब्यौरा जो मैनेजमेंट ने दिया है वह काफी सकारात्मक है। मार्जिन, CASA रेश्यों , क्रेडिट लोन , एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा। लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह होगी।

    शर्मिला जोशी की पसंद

    BHEL- स्टॉक में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला है। अच्छे तिमाही नतीजे और नए ऑर्डरबुक से स्टॉक में तेजी की संभावना है। ऐसे में स्टॉक में 95 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। लिहाजा इस स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

    IRCTC - कंपनी ने अच्छे नंबर पेश किए है। नई पर्यटक ट्रेनों की शुरुआत से इस स्टॉक में तेजी की उम्मीद है। कंपनी को नए ऑर्डर मिले है। ऐसे में आगे स्टॉक 700 रुपये का लक्ष्य दिया सकता है।

    SBI- चौथी तिमाही में अच्छे नतीजे की उम्मीद है। कंपनी के NII अच्छी रह सकती है। वहीं एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा। लिहाजा इस स्टॉक में 650 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।