Weekly Top Picks: कारोबारी हफ्ते के दिन बाजार में गिरावट रही। 21 फरवरी को निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 के नीचे बंद हुआ। तो सेंसेक्स 425 प्वाइंट फिसलकर 75 हजार 311 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। मेटल को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में काफी प्रेशर दिखा। ऑटो, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में भी मंदी रही। ऐसे में बाजार अगले हफ्ते कैसे रह सकता है इसपर बात करते हुए EQUINOX Research & Advisors पंकज रांदड का कहना है कि बाजार में वैल्यूएशन को लेकर कंसर्न बना हुआ है जिसके कारण बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एफआईआई की बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। 2 हफ्ते बाजार के लिए काफी पेनफुल रहा। मेरा मानना है कि निफ्टी पर अभी भी दबाव बना रहेगा। बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए आरबीआई की कोशिश बैंक निफ्टी में मजबूती दिखा सकती है। अगला हफ्ता भी बाजार के लिए चुनौती भरा रह सकता है।
