Welspun Living Share Buyback: ₹278 करोड़ के बायबैक को मंजूरी, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Welspun Living Buyback: बायबैक प्राइस ₹220 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मंगलवार को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस से 26% प्रीमियम है। वेलस्पन लिविंग कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 7.87% तक वापस खरीदेगी। कंपनी ने अपने शेयरों के बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2024 तय की है

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 2:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेलस्पन लिविंग लिमिटेड ने आज 24 जुलाई को शेयर बायबैक का ऐलान किया है।

वेलस्पन लिविंग लिमिटेड (Welspun Living) ने आज 24 जुलाई को शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी ने जून तिमाही के नतीजों के साथ-साथ अपने इक्विटी शेयरों की बायबैक को भी मंजूरी दी है। कंपनी 1.26 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है। कुल बायबैक राशि 278 करोड़ रुपये होगी। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 4.32 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 181.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 17,618 करोड़ रुपये हो गया है।

Welspun Living Share Buyback का रिकॉर्ड डेट 

बायबैक प्राइस ₹220 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मंगलवार को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस से 26% प्रीमियम है। वेलस्पन लिविंग कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 7.87% तक वापस खरीदेगी। कंपनी ने अपने शेयरों के बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2024 तय की है। बायबैक "टेंडर ऑफर" रूट के माध्यम से की जाएगी, जिसका मतलब है कि शेयर को पहले से तय फिक्स्ड प्राइस पर फिर से खरीदा जाएगा। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स को शेयर बायबैक के लिए मैनेजर नियुक्त किया गया है।


Welspun Living ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे

वेलस्पन लिविंग ने बायबैक के साथ ही जून तिमाही के नतीजे भी घोषित किए हैं। तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी बढ़कर ₹2,536.5 करोड़ हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 10 फीसदी बढ़कर ₹342 करोड़ हो गया। इस दौरान EBITDA मार्जिन पिछले वर्ष के 14.2% से 70 बेसिस प्वाइंट कम होकर 13.5% हो गया।

Welspun Living के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में वेलस्पन लिविंग के शेयरों में 24 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 33 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 80 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसने अपने निवेशकों को 400 फीसदी का मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।