वेलस्पन लिविंग लिमिटेड (Welspun Living) ने आज 24 जुलाई को शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी ने जून तिमाही के नतीजों के साथ-साथ अपने इक्विटी शेयरों की बायबैक को भी मंजूरी दी है। कंपनी 1.26 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है। कुल बायबैक राशि 278 करोड़ रुपये होगी। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 4.32 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 181.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 17,618 करोड़ रुपये हो गया है।
