कई साल की सुस्ती के बाद PSU कंपनियों के स्टॉक में पिछले कुछ समय से रौनक दिख रही है और इसने निवेशकों को खुश कर दिया है। वित्त वर्ष 2024 में इन शेयरों की परफॉर्मेंस शानदार रही। इस दौरान पीएसयू इंडेक्स का रिटर्न 92 पर्सेंट रहा, जबकि निफ्टी 50 का रिटर्न इसके मुकाबले काफी कम यानी सिर्फ 28 पर्सेंट था। डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर पर सरकार का काफी जोर रहा है। इसके अलावा, बेहतर बैलेंस शीट, गवर्नेंस में सुधार, कमोडिटी के मार्जिन और ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी आदि का PSU स्टॉक की परफॉर्मेंस में अहम योगदान रहा है।
