ITC का मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.3 प्रतिशत कम रहा। कंपनी के प्रॉफिट पर टैक्स की अधिक लागत का असर पड़ा है। कंपनी ने 3,748.4 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,797 करोड़ रुपये था।
चौथी तिमाही में ITC का ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू (एक्साइज ड्यूटी को छोड़कर) 22.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13,294.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक्साइज ड्यूटी को जोड़कर कंपनी का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 14,156.96 करोड़ रुपये रहा, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक है।
CNBC-TV18 की ओर से लिए गए एनालिस्ट्स के अनुमानों के एवरेज में प्रॉफिट 3,765 करोड़ रुपये और रेवेन्यू (एक्साइज ड्यूटी को छोड़कर) 12,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। ITC का कुल खर्च 31.5 प्रतिशत बढ़कर 10,075.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने 5.75 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
UBS ने ITC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 260 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY की ITC पर राय
MORGAN STANLEY ने ITC पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 251 रुपये तय किया है।
GOLDMAN SACHS की ITC पर राय
GOLDMAN SACHS ने ITC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 242 रुपये तय किया है।
JP MORGAN ने ITC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 225 रुपये तय किया है।
CITI ने ITC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की आय अनुमान से बेहतर रही जबकि नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। सालाना आधार पर सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ 7-8 प्रतिशत रही जो कि अनुमान के मुताबिक है। कंपनी का सिरगेट वॉल्यूम प्री-कोविड स्तरों पर पहुंच गया है। वहीं FMCG कारोबार में तेजी जारी है और कंपनी ने FY21 के लिए कुल डिविडेंड 10.75 प्रतिशत शेयर दिया है।