Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि बाजार पिछले तीन दिनों से बाजार में कमजोरी दिख रही है। हम देख रहे हैं निफ्टी पिछले 3 दिनों से 200 DEMA अटेंड करता है उसे रीगेन करने की कोशिश करता है। अब तो वह भी रीगेन नहीं कर पा रहा है। ये अब लोअर ट्रेजेक्टरी की ओर जाता हुआ दिख रहा है। इसका कल का लो लेवल 23496 रहा जो आज के लिए मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी में 100 प्वाइंट की और गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर मार्केट प्रेशर में है और यहां कॉन्फिडेंस नहीं आ रहा है। लिहाजा आज के लिए स्टॉक स्पेसिफिक अप्रोच रखना चाहिए और सतर्क नजरिया अपना कर मार्केट में कारोबार करना चाहिए।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल की बैंक निफ्टी पर राय
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि हमने कल भी देखा ता बैंक निफ्टी पूरे इंडेक्सेस में अंडरपरफॉर्मर है। लेकिन आज इसमें आज 49500 पर स्थित मल्टीपल स्ट्रॉन्ग बेस भी आज टूटता हुआ दिखाई दिया है। इसलिए मुझे लगता है बैंक निफ्टी कहीं ना कहीं और फिसल सकता है। बैंक निफ्टी फिसल कर 48500 के लेवल तक भी गिर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए पॉसिबल डाउनसाइड है। वहीं ऊपर की तरफ जब तक 50700 के लेवल अच्छे वॉल्यूम के साथ पार नहीं होता है तब तक इसमें तेजी आने की संभावना कम है। लिहाजा बैंक निफ्टी में उछाल में बिकवाली की रणनीति अपनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में आज और कल कोई बहुत बड़ी रिकवरी दिखने की संभावना कम नजर आ रही है। जिस तरह से ये गिर रहा है उससे लगता है कि शायद ये इंट्राडे में 49000 के लेवल पर एक सपोर्ट लेता हुआ दिख सकता है। इस लिहाज से इसमें 49500 का लेवल देखने को मिल सकता है।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया की निफ्टी पर राय
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया पर राय देते हुए कहा कि कल बाजार में सेकंड हाफ में जो रिकवरी देखने को मिली वह आज के सेशन में जारी नहीं रह पाई। निफ्टी जब तक पॉजिटिव क्लोज नहीं देता है तब तक हमें नहीं लगता है कि जो ऊपर की तरफ पुल बैक दिख रहा है उसे बाजार सस्टेन कर पायेगा। कहीं ना कहीं बाजार में प्रेशर है इसलिए जब भी सेलिंग प्रेशर आता है वह फास्ट आता है। फिलहाल ट्रेंड निगेटिव जान पड़ रहा है। बाजार ने आज बाईंग इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। लिहाजा हमें लगता है आज भी बाजार में सेलिंग प्रेशर जारी रह सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)