Get App

Multibagger Stocks: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा यह 'करोड़पति' आईटी शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी और बढ़ेगा पैसा?

Multibagger Stocks: इस दिग्गज आईटी कंपनी ने 13 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे और तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया था। उस दिन से अब तक यह करीब 16 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। आज इंट्रा-डे में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को 86 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 17, 2023 पर 5:08 PM
Multibagger Stocks: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा यह 'करोड़पति' आईटी शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी और बढ़ेगा पैसा?
Sonata Software के शेयर 14 मई 2004 को महज 8.21 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 11571 फीसदी ऊपर 958.20 रुपये पर है यानी कि निवेशकों को इसने 19 साल में 86 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया।

Multibagger Stocks: दिग्गज आईटी कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software) ने 13 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। उसी दिन कंपनी ने 8.75 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया। इसके बाद से तो जैसे शेयरों को पंख लग गए और रिजल्ट आने के बाद से यह करीब 16 फीसदी ऊपर चढ़ा है और आज इंट्रा-डे में 985 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने 19 साल में निवेशकों को 86 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। आज इसके शेयर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में ग्रीन जोन में रहे। यह बीएसई पर 0.48 फीसदी मजबूत होकर 958.20 रुपये (Sonata Software Share Price) पर बंद हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी यह करीब 18 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है।

Sonata Software पर ब्रोकरेज ने क्यों लगाया दांव

सोनाटा सॉफ्टवेयर का कंसालिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 30.7 फीसदी उछलकर 1913.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसका रेवेन्यू 15.4 फीसदी घटा है। इसका मुनाफा जनवरी-मार्च 2023 में सालाना आधार पर 12.8 फीसदी उछलकर और तिमाही आधार पर 3.3 फीसदी गिरकर 113.8 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें