Get App

Multibagger Stocks: 20 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, अब 43% से ज्यादा टूट सकते हैं भाव

Multibagger Stocks: इस टायर कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा 16 गुना से अधिक बढ़ गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि रिटर्न के मामले में यह शेयर किंग साबित हुआ है। लॉन्ग टर्म में 20 रुपये के इस शेयर ने करोड़पति बना दिया है तो एक साल में इसने 119 फीसदी रिटर्न दिया है। अब ब्रोकरेज के मुताबिक यह 43 फीसदी से अधिक फिसल सकता है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 2:24 PM
Multibagger Stocks: 20 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, अब 43% से ज्यादा टूट सकते हैं भाव
10 अगस्त 2001 को सीट के शेयर महज 19.96 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2468.85 रुपये पर है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी इसने 12269 फीसदी बढ़ाई है। हालांकि अब इसमें तेज गिरावट के आसार हैं।

Multibagger Stocks: दिग्गज टायर कंपनी सीट (CEAT) के लिए जून तिमाही बहुत ही शानदार रही। जून तिमाही में इसका मुनाफा 16 गुना से अधिक बढ़ गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि रिटर्न के मामले में यह शेयर किंग साबित हुआ है। लॉन्ग टर्म में 20 रुपये के इस शेयर ने करोड़पति बना दिया है तो एक साल में इसने 119 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि आज की बात करें तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 0.98 फीसदी फिसलकर 2468.85 रुपये (CEAT Share Price) पर बंद हुआ है। अब ब्रोकरेज के मुताबिक यह 43 फीसदी से अधिक फिसल सकता है।

20 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति

10 अगस्त 2001 को CEAT  के शेयर महज 19.96 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2468.85 रुपये पर है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी इसने 12269 फीसदी बढ़ाई है और निवेशकों के 81 हजार रुपये एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने जबरदस्त मुनाफा दिया है।

पिछले साल 27 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 1205.70 रुपये पर था। इसके बाद एक साल से भी कम समय में इसमें 119 फीसदी की तेजी आई और 10 जुलाई 2023 को यह 2640 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि फिर शेयरों की तेजी थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 6 फीसदी से भी अधिक नीचे आ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें