Get App

Utkarsh SFB Share Price: दो दिन में पैसा डबल, अभी और कितना चढ़ेगा यह शेयर?

Utkarsh SFB Share Price: पिछले हफ्ते शुक्रवार को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) ने एंट्री मारी थी। अब दो ही दिन में आईपीओ निवेशकों की पूंजी इसने दोगुने से अधिक बढ़ा दी है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी इसके शेयरों की तेजी थमी नहीं है और महज एक महीने में ही यह पैसों की बारिश कर सकती है। चेक करें निवेश की स्ट्रैटजी

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 9:27 PM
Utkarsh SFB Share Price: दो दिन में पैसा डबल, अभी और कितना चढ़ेगा यह शेयर?
Utkarsh SFB का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ 12-14 जुलाई के बीच खुला था। ओवरऑल यह इश्यू 110.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Utkarsh SFB Share Price: पिछले हफ्ते शुक्रवार को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) ने एंट्री मारी थी। अब दो ही दिन में आईपीओ निवेशकों की पूंजी इसने दोगुने से अधिक बढ़ा दी है। उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के शेयर आईपीओ निवेशकों को 25 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज इंट्रा-डे में यह बीएसई पर 17 फीसदी से अधिक उछलकर 56.30 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई और भाव थोड़ा नीचे आया लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर आज बीएसई पर 6.78 फीसदी की बढ़त के साथ 51.19 रुपये (Utkarsh Share Price) पर बंद हुए हैं यानी कि आईपीओ निवेशक करीब 105 फीसदी फायदे में हैं। वहीं इंट्रा-डे में तो वे 125 फीसदी मुनाफे में पहुंच गए थे।

अब आगे क्या है Utkarsh के शेयरों में रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें