Get App

₹16 के करीब पहुंचा Yes Bank, निवेश करने का मौका या अभी नीचे आएगा भाव?

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर अब तक पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं। इस महीने यह 7 फीसदी से अधिक टूट चुका है लेकिन अभी भी इसकी गिरावट थमने के संकेत नहीं हैं। कुछ दिन पहले यह एक साल के निचले स्तर पर आ गया था। चेक करें कि इसमें निवेश के लिए क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 10:48 PM
₹16 के करीब पहुंचा Yes Bank, निवेश करने का मौका या अभी नीचे आएगा भाव?
Yes Bank के शेयरों से अब तक रिटर्न की बात करें तो यह शेयर कभी मल्टीबैगर साबित हुआ था लेकिन फिर वित्तीय झटके में यह मल्टीलॉसर साबित हुआ है।

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर अब तक पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं। इस महीने यह 7 फीसदी से अधिक टूट चुका है लेकिन अभी भी इसकी गिरावट थमने के संकेत नहीं हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 15.97 रुपये पर बंद हुआ लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स के हिसाब से इसमें खरीदारी से फिलहाल बचना चाहिए। ब्रोकरेज ने Yes Bank के लिए जो टारगेट प्राइस रखा है, वह मौजूदा लेवल से 12 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है। कुछ दिन पहले 23 अक्टूबर को यह एक साल के निचले स्तर 14.10 रुपये पर आ गया था। पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को यह एक साल के हाई 24.75 रुपये पर था।

stock market tips, stock news, yes bank,yes bank share price,yes bank outlook, yes bank target price,moneycontrol,moneycontrol hindi,business news in hindi, यस बैंक, यस बैंक शेयर प्राइस,यस बैंक टारगेट प्राइस,यस बैंक आउटलुक,

शेयरों में गिरावट के चलते रेटिंग अपग्रेड

यस बैंक के लिए सितंबर तिमाही मिली-जुली रही। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 47 फीसदी उछलकर 225 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन में दबाव और स्लिपेज में उछाल के चलते रिटर्न ऑन एसेट (RoA) तिमाही आधार पर 0.4 फीसदी से गिरकर 0.2 फीसदी पर आ गया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक यह कॉमन इक्विटी टियर 1 (CET1), डिपॉजिट के मुकाबले लोन (लोन डिपॉजिट रेश्यो- LDR), नेट एनपीए (NNPA), CASA (करेंट अकाउंट एंड सेविंग्स अकाउंट) जैसे बैलेंस शीट के अहम पैरामीटर्स पर बेहतर परफॉर्म कर रहा है। हालांकि ऑपरेटिंग अर्निंग्स यानी प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP) की ग्रोथ काफी सुस्त है।

YES Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 47% बढ़कर हुआ 225 करोड़, आय में 25% का इजाफा

ब्रोकरेज को इसकी बढ़ती एसेट क्वालिटी यानी लोन और निवेश से जुड़े रिस्क के बढ़ने और क्रेडिट कॉस्ट में उछाल को लेकर चिंता नहीं है लेकिन PPoP मार्जिन में धीरे-धीरे ही सुधार के आसार दिख रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 14 रुपये पर फिक्स रखा है लेकिन 3 महीने में करीब 10 फीसदी की गिरावट यानी प्राइस करेक्शन के चलते इसकी रेटिंग सेल से बदलकर रिड्यूस कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें