Trump tariff : टैरिफ से केमिकल सेक्टर पर क्या असर, टैरिफ का वार झेल लेगा केमिकल सेक्टर!

गुजरात के बाद महाराष्ट्र और अन्य राज्य केमिकल्स के उत्पादन और निर्यात में सब से आगे है। बेसिक केमिकल्स, कॉमेटिक्स एंड डायज़ एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल का कहना है की अभी चीन पर अमेरिका ने टैरिफ का एलान नहीं किया है जो हमारा सब से बड़ा कंपिटिटर है, लेकिन फिर भी निर्यात के अन्य विकल्प मौजूद है

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के कुल केमिकल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी है। इतना एक्सपोर्ट अलग-अलग देश में बढ़ाकर भी भरपाई की जा सकती है

ट्रंप के टैरिफ से देश के कई सेक्टर्स प्रभावित होंगे। लेकिन भारत से अमेरिका में निर्यात हो रहे केमिकल्स पर ज्यादा असर नहीं होगा। केमिकल एक्सपोर्टर्स की आगे की रणनीति क्या है? यह जानने की कोशिश की सीएनबीसी-आवाज़ केतन जोशी ने। भारत से हर साल पिगमेंट, ऑर्गेनिक्स और अन्य प्रकार के केमिकल अमेरिका के बाज़ार में जाते है। कॉमर्स एंड ट्रेड मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल भारत ने यूएस में 3.9 अरब डॉलर का केमिकल एक्सपोर्ट किया था। पहले 10 फीसदी बेस लाइन टैरिफ और अब 25 फीसद लागू होने जा रहा है तब भी हमारे एक्सपोर्टर को कोई ख़ास दिक्कत नहीं दिखती। एक केमिकल एक्सपोर्टर आशीष शोपारकर ने कहा कि हम अमेरिका के बदले लेटिन अमेरिका, ब्राज़ील और अन्य देश पर केमिकल एक्सपोर्ट बढ़ा देंगे।

गुजरात के बाद महाराष्ट्र और अन्य राज्य केमिकल्स के उत्पादन और निर्यात में सब से आगे है। बेसिक केमिकल्स, कॉमेटिक्स एंड डायज़ एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल का कहना है की अभी चीन पर अमेरिका ने टैरिफ का एलान नहीं किया है जो हमारा सब से बड़ा कंपिटिटर है, लेकिन फिर भी निर्यात के अन्य विकल्प मौजूद है। CHEMEXCIL के प्रेसिडेंट भूपेंद्र पटेल का कहना है कि जो अमेरिका के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट वाले देश है वहां से अमेरिका में भी एक्सपोर्ट करने की सोच रहे है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के कुल केमिकल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी है। इतना एक्सपोर्ट अलग-अलग देश में बढ़ाकर भी भरपाई की जा सकती है


Market outlook : कमजोर रुख के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 4 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

 भारत के सामानों पर 25 फीसदी की ड्यूटी आज से नहीं बल्कि 7 अगस्त से होगी लागू 

बताते चलें कि अमेरिका में भारत के सामानों पर 25 फीसदी की ड्यूटी आज से नहीं बल्कि 7 अगस्त से लागू होगी। व्हाइट हाउस के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के मुताबिक फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट जारी रहेगी। 7 अगस्त तक ज्यादातर प्रोडक्ट पर 10 फीसदी ड्यूटी लगेगी। फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक इससे भारतीय एक्सपोर्ट पर खास असर की संभावना नहीं है। आगे की वार्ता के लिए अगले महीने के आखिर में US टीम आएगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार एग्री,डेयरी, GM क्रॉप पर कोई समझौता नहीं करेगी। सरकार किसी डेडलाइन या दबाव में करार नहीं करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।