Get App

Lemon Tree Hotels फिर छू पाएगा रिकॉर्ड हाई? ICICI सिक्योरिटीज ने भारी गिरावट के बाद अपनाई ये स्ट्रैटेजी

Lemon Tree Hotels Share Price: होटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी लेमन ट्री होटल्स के शेयर ताबड़तोड़ रिकवरी के बावजूद अब भी रिकॉर्ड हाई के काफी नीचे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। जानिए कि क्या यह जल्द ही फिर रिकॉर्ड हाई छूने वाला है और इसमें निवेश को लेकर रिस्क क्या-क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 11:25 AM
Lemon Tree Hotels फिर छू पाएगा रिकॉर्ड हाई? ICICI सिक्योरिटीज ने भारी गिरावट के बाद अपनाई ये स्ट्रैटेजी
Lemon Tree Hotels Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने सितंबर 2027 के 22x EV/EBITDA के अनुमान के आधार पर लेमन ट्री होटल्स का टारगेट प्राइस ₹156 बरकरार रखा है जोकि इसके रिकॉर्ड हाई से करीब 14% कम है।

Lemon Tree Hotels Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का लेमन ट्री होटल्स पर बुलिश रुझान बना हुआ है। इसकी डीमर्जर स्कीम को लेकर मैनेजमेंट से मिलने के बाद ब्रोकरेज फर्म ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 19 जून को बीएसई पर यह 1.03% की बढ़त के साथ ₹113.05 पर बंद हुआ है। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म ने सितंबर 2027 के 22x EV/EBITDA के अनुमान के आधार पर इसका टारगेट प्राइस ₹156 बरकरार रखा है जोकि इसके रिकॉर्ड हाई से करीब 14% कम है। 18 जून की अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयरों को लेकर अकुपेंसी और रूम रेट में सुस्ती को अहम रिस्क बताया।

Lemon Tree Hotels Demerger: क्या है प्लान?

लेमन ट्री होटल्स अपने कारोबार को तोड़ रही है जिसके तहत इसके 59% स्वामित्व वाली फ्लेर होटल्स (Fleur Hotels) को अलग करने की योजना है। डीमर्जर के बाद दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां- लेमन ट्री होटल्स और फ्लेर होटल्स बन जाएंगी। इसमें से एक एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल वाली लेमन ट्री होटल्स मुख्य रूप से होटल ब्रांड, मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी मॉडल पर फोकस करेगी। इसके पास 6,800 चालू कमरे हैं और 10 हजार से अधिक पाइपलाइन में हैं और कंपनी का लक्ष्य 70-75% ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल करने का है। वहीं एसेट-हैवी बिजनेस वाली फ्लेर होटल्स के पास होटल्स का मालिकाना हक होगा। इसके पास मालिकाना हक वाले 5,800 कमरे और पाइपलाइन में 3,300 कमरे हैं। इसके पास विस्तार के लिए लगभग ₹2,600 करोड़ की पूंजी मौजूद है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें