Sensex Forecast: बीएसई सेंसेक्स 7 महीने से भी कम समय में 70,000 से छलांग लगाकर 80,000 अंक पर पहुंच गया। अगर सेंसेक्स के शुरुआत से अबतक के आंकड़े को देखते तो, हर साल यह करीब 16 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इस हिसाब से, सेंसेक्स दिसंबर 2025 तक 1 लाख अंक के आंकड़े को भी पार कर सकता है। अप्रैल 1979 में सेंसेक्स के बेस वैल्यू को 100 माने तो, इंडेक्स तबसे अबतक 45 सालों में करीब 800 गुना उछल चुका है। इस दौरान इसने करीब 15.9 प्रतिशत CAGR की दर से रिटर्न दिया है। अगर सेंसेक्स इसी दर से बढ़ता रहा, तो हमें अगले दिसंबर तक 1 लाख का आंकड़ा पार होते हुए दिख सकता है।
