होलसेल प्राइस इनफ्लेशन में सितंबर में तेज उछाल आया है। यह बढ़कर 11.39 फीसदी पर पहुंच गया। अगस्त में यह 9.92 फीसदी था। इसमें फ्यूल, फूड और मैन्युफैक्चर्ड गुड्स की कीमतों मे्ं उछाल का हाथ है। सरकार ने डब्ल्यूपीआई इनफ्लेशन के डेटा 14 अक्तूबर को जारी किए।
